
रानी लक्ष्मीबाई के जयंती की पूर्व संध्या पर ABVP ने किया माल्यार्पण
गोरखपुर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के जयंती की पूर्व संध्या पर गोरखपुर नगर निगम में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि, "महापुरुषों के विचारों को लेकर ही अभाविप की स्थापना हुई हैं। भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं। सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है। प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकते। उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है। ऐसी ही थीं वीरांगना लक्ष्मीबाई। रानी लक्ष्मीबाई के विचारों से प्रेरणा लेकर हमें देश की सेवा करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक शाही सहित महानगर और प्रांत के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
18 Nov 2023 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
