
सीएम योगी के अधिकारी हिंदू धर्म पर बोलते हैं अपशब्द, मां सीता पर करते हैं अभद्र टिप्पणी
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में उनके ही अधिकारी की हैरान करने वाली खबर आ रही है। यह अधिकारी गोरखपुर के संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी (RMO) संजीव कुमार हैं। इन पर 15 अगस्त को काला कपड़ा पहनकर ध्वजारोहण करने का आरोप है। वह हिंदू धर्म पर अपशब्द बोलते हैं। साथ ही मंडी में चल रहे सुंदरकांड पाठ को बंद कराकर उन्होंने पुरोहितों को फटकार लगायी है। नियामतपुर सिरसिया के जय नारायण राय की शिकायत पर उच्चाधिकारियों ने उनके विरुद्ध जांच बैठायी है। गठित समिति जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सिपुर्द करेंगे। इसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
काला कपड़ा पहन 15 अगस्त को किए ध्वजारोहण
जय नारायण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि आरएमओ संजीव कुमार ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। उन्होंने जबरन सभी वरिष्ठ विपणन अधिकारियों को मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर बुलाया। इसके बाद काला कपड़ा पहनकर ध्वजारोण किया। विपणन अधिकारियों के मुख्यालय चले जाने से उनके कार्यालय पर ध्वजारोण नहीं हुआ। जय नारायण ने शिकायत की है कि आरएमओ हिंदू धर्म पर भी अपशब्द बोलते रहते हैं।
मां सीता पर करते हैं अभद्र टिप्पणी
इनके द्वारा रामायण में चरितार्थ दो पात्रों को प्रेमिका शब्द से उद्बोधन किया था। चौरी चौरा मंडी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन था। इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने तत्काल उसे बंद करा दिया और पाठ में बैठे पुरोहितों को अपशब्द कहते हुए अपमानित किया था। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने यह भी शिकायत की है कि आरएमओ अपने कार्यालय के दो बाबू रामेश्वर पाल व मंसूर से वसूली कराते हैं। ये दोनों बाबू राइस मिलरों व ठीकेदारों से काम के बदले रुपये लेते हैं। कुछ दिन पहले लेन-देन को लेकर एक राइस मिलर से जीडीए आफिस में आरएमओ से विवाद हुआ था।
संभागीय खाद्य नियंत्रक बोलीं
संभागीय खाद्य नियंत्रक व सीईओ गीडा अनूज मलिक ने बताया कि आरएमओ के विरुद्ध शिकायत मिली है। समिति गठित कर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
Published on:
18 Oct 2023 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
