9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुर थानाक्षेत्र में स्मैकियों का तांडव, होटल मालिक द्वारा खाने का बिल मांगने पर हुआ यह हंगामा

UP News : शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक निवासी प्रेम जायसवाल का पादरी बाजार चौराहे पर होटल हैं। रविवार की रात होटल पर प्रेम का बेटा रुद्रनाथ बैठा था। आरोप हैं कि रात 11 बजे दो युवक पहुंचे। इनमें एक ने अंडा करी मंगाई और दूसरे ने शाकाहारी खाना मंगाया। बाद में दोनों खाने के पैसे दिए बिना ही निकलने लगे।

2 min read
Google source verification
शाहपुर थानाक्षेत्र में स्मैकियों का तांडव, होटल मालिक द्वारा खाने का बिल मांगने पर हुआ यह हंगामा

शाहपुर थानाक्षेत्र में स्मैकियों का तांडव, होटल मालिक द्वारा खाने का बिल मांगने पर हुआ यह हंगामा

Drug addict make chao in police station : जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार चौराहे पर दो मनबढ़ स्मैकियों ने जमकर आतंक मचाया। खाना खाने के बाद निकल रहे स्मैकियों से होटल संचालक ने रुपये मांगे तो हमलावर हो गए। होटल संचालक को पहले हॉकी से पीटा फिर चाकू से भी हमला कर दिया।होटल संचालक किसी तरह भागकर पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंचा तो मनबढ़ वहां भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें काबू किया और शाहपुर थाने भेजा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। गंभीर रूप से घायल होटल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होटल से खाना खाकर बिना पेमेंट किया निकल रहे थे

शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक निवासी प्रेम जायसवाल का पादरी बाजार चौराहे पर होटल हैं। रविवार की रात होटल पर प्रेम का बेटा रुद्रनाथ बैठा था। आरोप हैं कि रात 11 बजे दो युवक पहुंचे। इनमें एक ने अंडा करी मंगाई और दूसरे ने शाकाहारी खाना मंगाया। बाद में दोनों खाने के पैसे दिए बिना ही निकलने लगे।

पैसे मांगने पर होटल मालिक को बुरी तरह पीटे

रुद्रनाथ ने दोनों युवकों को टोकते हुए पैसे मांगे। इस पर मनबढ़ उसे गाली देने लगे। रुद्रनाथ ने एतराज किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दुकान में रखे चाकू से रुद्रनाथ के हाथ और सिर पर वार कर दिया। इस दौरान भोजन करने आए एक युवक ने बीच-बचाव का प्रयास तो मनबढ़ों ने उसे भी हॉकी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

चौकी पर भी मचाए उपद्रव, किसी तरह आए काबू

रुद्रनाथ किसी तरह होटल से भागकर पादरी बाजार चौकी पर गया। उसके पीछे मनबढ़ स्मैकिए भी पहुंच गए और उसे तलाशने लगा। इस बीच चौकी पर मौजूद सिपाहियों से भी उलझ गए। सिपाहियों ने किसी तरह मनबढ़ों को काबू किया और शाहपुर थाने लगे गए।

अस्पताल, थाने में भी किए जमकर हंगामा

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान जंगल मातादीन निवासी गोलू सिंह और शशि सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्मैक के आदी हैं। दोनों शाहपुर थाने में रात में शोर-शराबा करते रहे। मेडिकल कराने के लिए पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई तो वहां भी हंगामा किया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग