16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIP गंगाराम फिर हुआ गरम, , महावत को पटका … गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे बंद मचा हड़कंप

डीएफओ विकास यादव के नेतृत्व में वन व‍िभाग, दमकल विभाग, पशु चिकित्सकों की टीम सह‍ित 15 महावत विनोद वन पहुंच चुके हैं। सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने कुसम्ही जंगल को सील कर दिया है। कूड़ाघाट से रास्ते को ब्लाक कर दिया गया है।

3 min read
Google source verification
gorakhpur news

VIP गंगाराम फिर हुआ गरम , गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे बंद मचा हड़कंप

Gorakhpur: शुक्रवार सुबह गोरखपुर में एक बार फिर चर्चित गंगाराम गरम हो गया। इस दौरान उसने अचानक अपने एक महावत को पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगाराम का यह रूप देख कर बाकी महावत भाग चले। घायल महावत को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

गंगाराम को काबू करने की कोशिश में हुआ घायल

डॉक्टरों के मुताबिक उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। वह उसे जंजीर पहनाने की कोशिश कर रहा था। महावत की पहचान बड़हलगंज के साखूखोर के मुस्तकीन उर्फ मंगू के रूप में हुई। यह हाथी के मुख्य महावत मुस्तफा के मामा का लड़का है।

DFO पूरी तैयारी के साथ पहुंचे विनोद वन

घटना के बाद डीएफओ विकास यादव के नेतृत्व में वन व‍िभाग, दमकल विभाग, पशु चिकित्सकों की टीम सह‍ित 15 महावत विनोद वन पहुंच चुके हैं। सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने कुसम्ही जंगल को सील कर दिया है। कूड़ाघाट से रास्ते को ब्लाक कर दिया गया है। ऐसे में कुशीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को देवरिया मार्ग से होकर निकाला जा रहा है। हाथी को काबू करने के लिए वन विभाग की टीम उसे ट्रैंक्‍युलाइज करने की तैयारी कर रही है।

नही बर्दास्त कर रहा कोई आवाज, जंजीर तोड़ा

गंगाराम हाथी एक बार फिर मदमस्त होने से वह आक्रामक हो गया है। किसी भी व्यक्ति या आहट सुनकर वह आक्रामक हो जा रहा है। गुरुवार को उसने पैरों में बांधी गई जंजीर तोड़ दी थी। गुरुवार को उसके महावत मुस्तफा ने आवाज लगाई तो गंगाराम ने उसे दौड़ा ल‍िया था। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि हाथी को काबू करने की कोशिश की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रैंक्युलाइजर गन से बेहोश करने की तैयारी है।

जानिए गंगाराम की कुंडली, कलश यात्रा में 3 लोगों को कुचला

आपको बता दें की 16 फरवरी 2023 को 16 फरवरी 2023 को गोरखपुर के मोहम्मदपुर माफी गांव में गंगाराम हाथी भड़क गया था। हाथी को गांव में कलश यात्रा के लिए बुलाया गया था। वहां पर वह भीड़ को देखकर भड़क गया। उसने कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आयोजन रद्द कर दिया गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में कर लिया गया। उसे ट्रेंकुलाइजर गन से शॉट दिया गया। इसके बाद वह पकड़ में आया।

मृतकों को CM ने दिया 5-5 लाख

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। जैसे ही अफसरों को पता चला कि हाथी भाजपा विधायक का है, आनन फानन में पुलिस और वन विभाग से लेकर शहर के सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरी रात अधिकारियों की टीम ने गांव में कैंप किया। हाथी को पकड़कर रात में ही कुस्मही जंगल भेजा गया। ट्रक पर लादकर वन विभाग की टीम और महावत सुबह हाथी को लेकर कुस्मही स्थित विनोद वन ले गए। 8 महीने से उसे विनोद वन में रखा गया है। ऐसे में गंगाराम हाथी हर महीने जंगल में खड़े- खड़े दो लाख रुपए से अधिक का खाना खा रहा है।

घटना के बाद से गंगाराम वन विभाग के कब्जे में

हालांकि, इस घटना के बाद भाजपा विधायक विपिन सिंह ने हाथी पर अपना मालिकाना हक होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वन विभाग ने हाथी को अपने कब्जे में लेकर इसे विनोद वन भेज दिया। तभी से यह वहीं पर है। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अफसरों को यह निर्देश दिया कि इस खतरनाक हाथी को गोरखपुर चिड़ियाघर में रखा जाएगा।

VIP गंगाराम के लिए बन रहा है 16.61 करोड़ का बाड़ा

इसके लिए गोरखपुर चिड़ियाघर में विशेष तौर पर बाड़े का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर 16.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाड़े के निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि का प्रस्ताव बनाकर राजकीय निर्माण निगम ने शासन को भेजा भी गया। इसपर स्वीकृति भी मिल गई। लेकिन, धनराशि अब तक आवंटित नहीं हुई। फिलहाल, चिड़ियाघर प्रशासन बिगड़ैल हाथी गंगाराम को मौजूदा समय विनोद वन में रखकर अपने पास से खिला रहा है। फिलहाल समाचार लिखने तक गंगा राम काबू में आ चुका है।