
नही रुक रही गोरखनाथ मंदिर के पते से जालसाजी, इस बार ये हुईं शिकार
Forgery case on the name of Gorakhnath Mandir : प्रदेश में बेखौफ जालसाज बेधड़क गोरखनाथ मंदिर के पते का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस बार फिर गोरखनाथ मंदिर के पते से फर्जी संस्था बनाकर कानपुर की महिला भाजपा नेता समेत कई लोगों को आईकार्ड जारी कर जालसाजी का मामला सामने आया है। कानपुर पुलिस से जानकारी मिलने के बाद कैंट थाने में महिला नेता की शिकायत पर पहचान पत्र जारी करने वाले संस्था के सीईओ केदारनाथ और निदेशक हर्षनाथ के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
BJP कानपुर की मंडल मंत्री हुईं शिकार
जानकारी के मुताबिक कानपुर, सचंडी के गढ़ी भीमसेन की रहने वाली रंजना सिंह भारतीय जनता पार्टी में मंडल मंत्री हैं। कैंट थाना को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि रोजगार सेवक व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें कुछ दिन पहले एक लिंक मिला। उस लिंक के माध्यम से वह योगी कारपोरेशन ग्रुप ऑफ इंडिया ग्रुप में शामिल हो गईं।
योगी कारपोरेशन ग्रुप ऑफ इंडिया से हुई जालसाजी
कुछ दिन बाद ग्रुप के संयोजक केदारनाथ ने फोन कर आधार कार्ड की कॉपी, फोटो और रुपये मांगे। उन्हें बताया गया कि कानपुर नगर का प्रभारी बनाया जा रहा है। भरोसा करके उन्होंने दस्तावेज भेज दिया, जिसके बाद कानपुर नगर का प्रभारी के नाम से उनका पहचान पत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया गया।
तहरीर पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया केस
फेसबुक पर उन्होंने पहचान पत्र को पोस्ट किया तो कुछ लोगों ने बताया कि संस्था फर्जी है। पहचान पत्र पर गोरखनाथ मंदिर का पता लिखा था। रंजना सिंह का कहना है कि उनके कई जानने वालों के साथ भी जालसाजी की गई है। रंजना सिंह के घर पहुंची सचंडी थाना पुलिस ने तहरीर ली, जिसे गोरखपुर भेजा गया। तहरीर के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Published on:
16 Dec 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
