8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Bank fraud : फर्जी दस्तखत, फर्जी विड्राल फॉर्म भर यहां बैंक कर्मियों ने ही हड़प लिए साढ़े दस लाख

भटहट ब्रांच के मैनेजर राजन वर्मा ने कुछ दिन पहले बैंक में रूटीन जांच की। इस दौरान कुछ विड्राल (निकासी फार्म) पर अंगूठे के निशान संदिग्ध दिखने पर उन्हें क्लर्क के ऊपर शक हुआ।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

Indian Bank fraud : फर्जी दस्तखत, फर्जी विड्राल फॉर्म भर यहां बैंक कर्मियों ने ही हड़प लिए साढ़े दस लाख

Gorakhpurnews : प्रतिष्ठित Indian Bank के कर्मचारियों ने ही ग्राहकों के विस्वास में सेंध लगा दिया। ये कर्मचारी खातों से फर्जी कूटरचित तरीके से विड्राल फार्म भरकर रुपए निकाल कर हड़प लेते थे। जब यह मामला सामने आया तब इंडियन बैंक के भटहट ब्रांच में तैनात 4 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

63 बैंक खातों से 10 लाख से ज्यादा हड़प लिए

बैंक की रुटीन जांच में जब शक हुआ तो इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि 63 बैंक खातों से 10 लाख 61 हजार 500 रुपए की निकाल कर कर्मचारियों ने हड़प लिए। इसके बाद बैंक के रीजनल मैनेजर सतीश कुमार सोनकर की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

रूटीन जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

रीजनल मैनेजर सतीश कुमार सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है, भटहट ब्रांच के मैनेजर राजन वर्मा ने कुछ दिन पहले बैंक में रूटीन जांच की। इस दौरान कुछ विड्राल (निकासी फार्म) पर अंगूठे के निशान संदिग्ध दिखने पर उन्हें क्लर्क के ऊपर शक हुआ। इसके बाद ब्रांच मैनेजर ने पूछताछ की तो क्लर्क मयंक श्रीवास्तव ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

तीन बैंककर्मियों ने मिलकर कर दिया लाखों का वारा न्यारा

जिसके बाद ब्रांच मैनेजर ने रीजनल कार्यालय को इस मामले की जानकारी दी। रीजनल कार्यालय ने इस मामले की विभागीय जांच के लिए बीते 18 अगस्त को एक टीम भटहट ब्रांच भेजी। टीम ने जब कुछ बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि मयंक श्रीवास्तव ने जंगल डुमरी शाखा के क्लर्क विक्रांत सिंह, दिव्यांश पाण्डेय के साथ मिलकर खातों से फर्जी कूटरचित तरीके से विड्राल फार्म भरकर रुपए निकाल लिए और उसे हड़प लिया।

अभी तक 63 बैंक खातों से निकाले रुपए, संख्या बढ़ सकती है

बैंक की शुरूआती जांच में भटहट ब्रांच के 63 खातों से 10 लाख 61 हजार 500 रुपए की अनाधिकृत रूप निकाले जाने का मामला पाया गया। वहीं, बैंकी की प्रारंभिक जांच में इस धोखाधड़ी में बैंक के अलावा बाहरी तत्वों के भी शामिल होने का शक है। जांच के दौरान इस तरह के अन्य भी मामले भी सामने आ सकते हैं।

गुलहरिया थाने में केस दर्ज

इसके बाद रीजनल मैनेजर ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर भटहट ब्रांच के क्लर्क मयंक श्रीवास्तव, जंगल डुमरी शाखा के क्लर्क विक्रांत सिंह, दिव्यांश पाण्डेय समेत एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग