
वाराणसी की गंगा आरती अब गोरखपुर में देखने को मिलेगी
गोरखपुर में आरती के साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। राप्ती की आरती का शुभारंभ 20 से 25 अप्रैल के बीच CM योगी आदित्यनाथ करेंगे।
बॉलीवुड के कलाकार देंगे प्रस्तुति
बॉलीवुड के कलाकार भी उद्घाटन कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां वाराणसी की ही तर्ज पर छतरियों का निर्माण कराया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय संस्था ओमकारम कराएगी आरती
सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ओमकारम ने शहर में मां राप्ती की आरती कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। घाट पर प्रतिदिन शाम को मां की आरती होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल
इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ देश और विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। संस्था की ओर से घाट पर मास्टर क्लास चलाई जाएंगी, जिसमें देश- विदेश के वरिष्ठ कलाकार स्थानीय कलाकारों को शिक्षा देंगे। इसके अलावा संस्था महीने में तीन दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी।
निशुल्क होगा इलाज
इसमें निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। घाट पर हर दिन सुबह के समय संस्था की ओर से योग की शिक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था ने तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
Published on:
06 Apr 2023 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
