10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur News : गीताप्रेस के शताब्दी समापन समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले – जहां गीता है, वहां साक्षात कृष्ण हैं….

गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों-करोड़ लोगों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम और काम में भी गीता है। जहां गीता है वहां साक्षात् कृष्ण भी हैं। वहां करुणा है, ज्ञान का बोध भी है, हां विज्ञान का शोध भी है। यहां सब वासुदेवमय है।"

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

Gorakhpur News : गीताप्रेस के शताब्दी समापन समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले - जहां गीता है, वहां साक्षात कृष्ण हैं....

GorakhpurNews : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर की गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- गीता प्रेस विश्व का ऐसा इकलौता प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ संस्था नहीं, बल्कि जीवंत आस्था है। मानव मूल्यों को बचाने के लिए गीता प्रेस जैसी संस्थाएं जन्म लेती हैं।

जहां गीता है, वहां साक्षात कृष्ण हैं
गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों-करोड़ लोगों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम और काम में भी गीता है। जहां गीता है वहां साक्षात् कृष्ण भी हैं। वहां करुणा है, ज्ञान का बोध भी है, हां विज्ञान का शोध भी है। यहां सब वासुदेवमय है।"

संतों के आशीर्वाद से बनते है गीताप्रेस जैसे संस्थान

पीएम मोदी ने कहा- सावन का पवित्र माह, इंद्र देव का आशीर्वाद, संतों की कर्मस्थली, ये गोरखपुर की गीता प्रेस। जब संतों का आशीर्वाद फलीभूत होता है, तब ऐसे संस्थान बनते हैं।

यह दौरा विकास और विरासत का अद्भुत उदाहरण

पीएम ने कहा- इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा विकास भी-विरासत भी की नीति का अद्भुत उदाहरण है। गीता प्रेस के इस कार्यक्रम के बाद मैं गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाऊंगा। आज से ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम भी शुरू होने जा रहा है।"

वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को जोड़ा

पीएम ने कहा- वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधा और सहूलियत की एक नई उड़ान दी है। आज देश के कोने-कोने से नेता मुझे चिट्ठियां लिखकर कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत ट्रेन चलाइए। ये वंदे भारत का क्रेज है।


गीता प्रेस ने समर्पित नागरिकों का निर्माण किया
उन्होंने कहा- मुझे बताया गया कि गांधी जी ने सुझाव दिया था कि कल्याण पत्रिका के लिए विज्ञापन न लिया जाए। आज भी कल्याण पत्रिका गांधी जी के सुझाव का पालन कर रही है। गीता प्रेस से करोड़ों किताब प्रकाशित हो चुकी हैं। ये किताब लागत से कम मूल्य पर बिकती हैं। घर-घर पहुंचाई जाती है। आप कल्पना करिए कितने ही लोगों को इन किताबों ने कितने समर्पित नागरिकों का निर्माण किया। मैं ऐसे लोगों को प्रणाम करता हूं।

सौ वर्ष का गौरव पूर्ण इतिहास
गीता प्रेस भारत को जोड़ती है। देशभर में इसकी 20 शाखाएं हैं। देशभर के हर रेलवे स्टेशन पर गीता प्रेस का स्टॉल देखने को मिलता है। 1600 प्रकाशन होते हैं। गीता प्रेस एक भारत श्रेष्ठ भारत को, प्रतिनिधित्व देती है।गीता प्रेस ने 100 वर्ष का सफर ऐसे समय में पूरा किया है। जब देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है।इससे पहले पीएम ने लीला चित्र मंदिर को देखा। यहां टेसू के फूलों से बने 675 साल पुराने राम-कृष्ण के चित्र को देखा। पहली प्रिंटिंग मशीन भी देखी।

गीता प्रेस पर दिखाई गई डाक्‍यूमेंट्री
गीता प्रेस शताब्‍दी वर्ष समापन समारोह में पीएम मोदी, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी मौजूद हैं। सीएम योगी के सम्‍बोधन के बाद गीता प्रेस पर एक डाक्‍यूमेंट्री भी दिखाई गई।