7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news: बुढ़ापे के प्रेम में हैवान बना पति, प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को मोमबत्ती से दागा

GORAKHPUR NEWS जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है, यहां 70 वर्षीय वृद्ध का दिल 40 वर्ष की दूसरी महिला पर आ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
crime_news_patrika.jpg

Azamgarh Crime News,

जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है, यहां 70 वर्षीय वृद्ध का दिल 40 वर्ष की दूसरी महिला पर आ गया। दोनो के मिलने में आड़े आ रही अपनी वृद्ध पत्नी को नशे की हालत में मंगलवार की रात बुरी तरह से पीटा, जब इस पर भी मन नही भरा तो उसने मोमबत्ती से उसे कई जगह दाग दिया।ये आरोप एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पति फरार है।

चार दशक का वैवाहिक बंधन टूटने के कगार पर
जानकारी के मुताबिक, हरनही इलाके के भैंसा गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने तहरीर में अपने पति रामदरश यादव (70) पर दूसरी महिला के चक्कर में आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि रामदरश के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे उसे चार दशक से अधिक हो चुका है। बुढ़ापे की इस अवस्था में वह किसी दूसरी महिला से प्यार करने लगे हैं।

टोकने पर पीटता है पति
पत्नी जब टोकती है तो वह कमरे में बंद कर पीटता है। मंगलवार की रात वह नशे में घर आया और कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से कई जगह दाग दिया।पीड़िता ने मंगलवार की रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग आरोपी भाग गया था। हरनही चौकी प्रभारी अनीस सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।