
गोरखपुर के ये बंटी, बबली...गोरखनाथ मंदिर के सचिव का रिश्तेदार बता कर लोगों से ऐंठ लिए करोड़ों
गोरखपुर। जिले में एक जालसाज दंपती खुद को गोरखनाथ मंदिर के सचिव को रिश्तेदार बता नौकरी-ठेका दिलाने के नाम पर 4 लोगों से एक करोड़ ठग लिए। ये दोनो आरोपी राजीव तिवारी और उसकी पत्नी शिप्रा तिवारी SOG टीम के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के खिलाफ कैंट, खोराबार सहित कई थानों में ठगी के मामले दर्ज हैं। हालांकि, दोनों को गैंगेस्टर एक्ट के एक मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया है।
AIIMS में कैंटीन और दवा की दुकान दिलाने का झांसा
गोरखपुर AIIMS में कैंटीन और दवा की दुकान दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी करने सहित कई आरोप राजीव तिवारी और उसकी पत्नी शिप्रा पर लगे हैं। बेलीपार निवासी महेंद्र नाथ गुप्ता ने AIIMS में कैंटीन और दवा की दुकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया था।
खुद को बताया था मंदिर सचिव का रिश्तेदार
खुद को गोरखनाथ मंदिर के सचिव का रिश्तेदार बताने वाले राजीव ने कई लोगों से 70 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। जालसाजी के आरोप में पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम उनको देवरिया में गिरफ्तार कर लिया गया। पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
गोरखनाथ मंदिर में हुई पार्टी के दौरान दीपक से मिला
जालसाज दंपती ने पहले संतकबीरनगर जिले के धनघटा शनिचरा के रहने वाले दीपक कुमार ने दर्ज कराया है। उन्होंने चिलुआताल पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है, कुछ साल पहले गोरखनाथ मंदिर में आयोजित पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम के रहने वाले राजीव तिवारी से हुई।
दीपक को सब्जबाग दिखा वसूल लिए 45 लाख
इस दौरान राजीव ने अपना मोबाइल नंबर दीपक को दे दिया और फिर दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। घर तक आना जाना हो गया। राजीव खुद को PCS अधिकारी बताता है। इस बीच राजीव की पत्नी शिप्रा तिवारी ने दीपक को AIIMS गोरखपुर में पार्किंग का ठेका और दुकान दिलाने की बात कही। दीपक उनकी बातों में आ गए और इसके एवज में पति-पत्नी ने मिलकर उनसे 45 लाख रुपए वसूल लिए।
पैसा मांगने पर देने लगे धमकी
लेकिन, काफी अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब न ठेका मिला और न ही दुकान तो दीपक ने जालसाजों से अपने रुपए मांगने शुरू कर दिए। लेकिन, जालसाज अब उसे रुपए देने की बजाय जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल चिलुआताल पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
AIIMS पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 18.50 लाख
दूसरा केस संतकबीरनगर जिले के धनघटा गायघाट के रहने वाले दीपक कुमार ने चिलुआताल थाने में जालसाजी का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है, उनकी मुलाकात चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम के रहने वाले राजीव तिवारी से हुई। राजीव ने खुद को AIIMS गोरखपुर का प्रशासनिक अधिकारी बताया।
आरोप है, राजीव तिवारी ने दीपक से AIIMS में पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर 18.50 लाख रुपए वसूल लिया। लेकिन, तीन साल बीत जाने के बाद भी ठेका नहीं मिला। हर बार बात करने पर वह झांसा देकर दौड़ाता है। काफी समय हो जाने के बाद भी जब ठेका नहीं मिला तो दीपक ने राजीव से अपने रुपए वापस मांगने शुरू कर दिए। लेकिन, जालसाज ने रुपए देने से इनकार कर दिया और अब वह पीड़ित को धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने आरोपी राजीव तिवारी के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 6 लाख
जालसाज राजीव तिवारी के खिलाफ तीसरा केस संतकबीरनगर जिले के धनघटा मुखलिसपुर के रहने वाले जयहिंद चौधरी ने दर्ज कराया है। जयहिंद चौधरी ने चिलुआताल पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है, कुछ साल पहले उनकी मुलाकात चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम के रहने वाले राजीव तिवारी से हुई। राजीव ने खुद को AIIMS गोरखपुर का प्रशासनिक अधिकारी बताया।
आरोप है, राजीव ने जयहिंद को AIIMS गोरखपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए 6 लाख रुपए वसूल लिए। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो जयहिंद अपने रुपए वापस मांगने लगे। आरोप है कि जालसाज ने रुपए तो नहीं वापस किए। उल्टा अब वह पीड़ित को ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। चिलुआताल पुलिस ने जयहिंद की तहरीर पर आरोपी राजीव तिवारी के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मंदिर सचिव का रिश्तेदार बताकर ठगे थे 34 लाख रुपए
आरोपी राजीव तिवारी और उसकी पत्नी शिप्रा तिवारी के खिलाफ जालसाजी का यह कोई नया मामला नहीं है। बल्कि इससे पहले भी 10 दिसंबर 2021 को भी AIIMS में पार्किंग, कैंटिन और ठेका दिलाने के नाम पर दोनों की जालसाजी सामने आ चुकी है।
जालसाज ने खुद को गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी का रिश्तेदार बताकर 34 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में बेलीपार निवासी महेंद्र नाथ गुप्ता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया था। लेकिन, दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Published on:
22 Nov 2023 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
