7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल के इंस्टा ग्रुप पर पड़ा था टीचर का अश्लील वीडियो, देखीं तो उड़े होश

UP crime : टीचर ने जब स्कूल के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा तब वहां पर उनकी एडिट कर अश्लील वीडियो पड़ी थी। गंदे कमेंट्स के साथ स्कूल के ही स्टूडेंट्स को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा गया था।

2 min read
Google source verification
स्कूल के इंस्टा ग्रुप पर पड़ा था टीचर का अश्लील वीडियो, देखीं तो उड़े होश

स्कूल के इंस्टा ग्रुप पर पड़ा था टीचर का अश्लील वीडियो, देखीं तो उड़े होश

Lady teacher fake vidio viral : जिले में एक महिला टीचर का एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का प्रकरण सामने आया है। इस बात की जानकारी तब हुई जब वह सुबह स्कूल पहुंची और बच्चों ने इसकी जानकारी दी। टीचर ने जब स्कूल के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा तब वहां पर उनकी एडिट कर अश्लील वीडियो पड़ी थी। गंदे कमेंट्स के साथ स्कूल के ही स्टूडेंट्स को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा गया था।

SSP के आदेश पर मुकदमा दर्ज

घटना शाहपुर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर के साथ हुई है। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत SSP से की। SSP के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

फोटो से बनाई अश्लील वीडियो, स्कूल ग्रुप में भेजा रिक्वेस्ट

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में महिला टीचर ने बताया है, वे शाहपुर इलाके के एक मोहल्ले के कान्वेंट स्कूल में टीचर हैं। गुरुवार की जब वे सुबह स्कूल पहुंची तो बच्चों ने बताया कि उनकी फोटो एडिट करके स्कूल के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई है। महिला टीचर ने जब चेक किया तो उनके होश उड़ गए। किसी ने उनकी फोटो एडिट कर उससे अश्लील वीडियो बना दिया। फिर स्कूल के नाम से एक इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी भी बनाई।

शाहपुर पुलिस ने नही की कोई कारवाई

वीडियो में आपत्तिजनक शब्द लिखकर कई लोगों को फोटो और वीडियो लगा फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा दिया। यह देख स्कूल के सभी टीचर और स्टूडेंट्स भी हैरान हो गए। टीचर भी अपना ऐसा वीडियो देखने के बाद परेशान हो गई। पहले तो उन्होंने शाहपुर पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों के साथ SSP से मिलकर कार्रवाई की मांग की। SSP के निर्देश पर शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग