9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार के लिए शबा बनी एकता, प्रेमी के लिए तोड़ी धर्म की दीवाल , लिए सात फेरे

मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी को पाने के लिए धर्म की दीवाल भी तोड़ दी और उससे शादी कर सनातनी बन गई। मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव का है। जहां रहने वाली शबा खातून को सुनसुनिया निवासी अनूकेत त्रिपाठी से प्यार हो गया।

2 min read
Google source verification
basti news

प्यार के लिए शबा बनी एकता, प्रेमी के लिए तोड़ी धर्म की दीवाल , लिए सात फेरे

Basti : जिले में दो अलग अलग समुदाय के प्रेमियों की चर्चा जोरों से हैं। मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी को पाने के लिए धर्म की दीवाल भी तोड़ दी और उससे शादी कर सनातनी बन गई। मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव का है। जहां रहने वाली शबा खातून को सुनसुनिया निवासी अनूकेत त्रिपाठी से प्यार हो गया। अब इन दोनो के राह में इनके परिजन रोड़ा बन रहे हैं। पुलिस भी दो समुदाय का मामला होने के कारण इन मामले पर नजर बनाए हुए है।

शबा बनी एकता आर्या, मंदिर में की शादी

प्रेमी युगल को जब दूरी असहज लगने लगी तो दोनो घर से भाग चले । दोनो एक सितंबर की रात घर से निकल लखनऊ पहुंचे। वहां दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. शादी के बाद शबा खातून ने नाम बदलवा लिया। एकता आर्या बनी शबा ने पति अनूकेत त्रिपाठी के साथ सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने खुद के बालिग होने का दावा किया और बताया कि मर्जी से शादी की है।

अनुकेत पर दर्ज हुई शबा के अपहरण की FIR

दोनों ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों से परेशान नहीं करने की गुहार भी लगाई। मगर शबा के परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाकर शबा के गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस 8 सितंबर को प्रेमी ,प्रेमिका को दिल्ली से बरामद कर पैकोलिया थाने लेकर आ गई। पूछताछ में प्रेमिका शबा खातून उर्फ एकता आर्या ने पुलिस को बताया कि बालिग होने की वजह से मर्जी की शादी करने का हक है। ऐसे में पुलिस के पास भी कोई विकल्प नहीं था और दोनो को छोड़ दिया।दो दिन बाद पुलिस ने अनूकेत पर शबा के अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली। इस बात को जानने के बाद अनूकेत फरार हो गया। शबा खातून उर्फ एकता आर्या को एक बार फिर पुलिस बयान दर्ज करने के लिए थाने ले आई। थाने पर माता पिता ने शबा को समझाने की कोशिश की पर शबा खातून घर वापस जाने को तैयार नहीं हुई।उसकी जिद थी कि पति अनूकेत त्रिपाठी के साथ रहेगी।विवाद बढ़ता देख शबा को लेकर पुलिस महिला थाने ले आई।

महिला थाने में जम कर चला हंगामा
महिला थाने में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह और राणा दिग्विजय सिंह समर्थकों के साथ पहुंचकर बवाल करने लगे। उन्होंने पुलिस से पूछा कि लड़की बालिग है। आखिर उसे किस कानून के तहत थाने में रखा गया है।शबा खातून उर्फ एकता आर्या ने पुलिस को दी एफिडेफिट में अनूकेत के साथ रहने की इच्छा जताई। हिंदूवादी नेता शबा के समर्थन में खड़े हो गए। काफी देर तक महिला थाने में हंगामा होता रहा। पुलिस अधिकारियों की दखलअंदाजी के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल शबा उर्फ एकता और अनुकेत का प्यार अटल रहेगा या समाज के बंदिशों के आगे दम तोड देगा यह आने वाला वक्त बताएगा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग