6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ.केएस प्रताप कुमार बने गोरखपुर के नये ADG जोन, 2002 में पहले भी रह चुके थे SSP

खास बात यह है कि डॉ. केएस प्रताप कुमार इससे पहले भी गोरखपुर के SSP रह चुके हैं। ऐसे में वे गोरखपुर के पूरी तरह परिचित हैं। देर शाम तक उनके गोरखपुर पहुंचकर यहां ज्वॉइन करने की उम्मीद है। वहीं, ADG जोन रहे अखिल कुमार की भी बुधवार की सुबह यहां से कानपुर के लिए विदाई हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
डॉ.केएस प्रताप कुमार बने गोरखपुर के नये ADG जोन, 2002 में पहले भी रह चुके थे SSP

डॉ.केएस प्रताप कुमार बने गोरखपुर के नये ADG जोन, 2002 में पहले भी रह चुके थे SSP

गोरखपुर के ADG जोन अखिल कुमार का ट्रांसफर हो गया। वे कानपुर के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। जबकि, यहां डॉ. केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर का नया ADG जोन बनाया गया है। इससे पहले वे PAC लखनऊ के ADG पद पर तैनात थे। इसके साथ ही उन्हें ADG क्राइम का भी अतिरिक्त प्रभार मिला था।

खास बात यह है कि डॉ. केएस प्रताप कुमार इससे पहले भी गोरखपुर के SSP रह चुके हैं। ऐसे में वे गोरखपुर के पूरी तरह परिचित हैं। देर शाम तक उनके गोरखपुर पहुंचकर यहां ज्वॉइन करने की उम्मीद है। वहीं, ADG जोन रहे अखिल कुमार की भी बुधवार की सुबह यहां से कानपुर के लिए विदाई हो जाएगी।

1993 बैच के IPS अफसर हैं केएस प्रताप

दरअसल, शासन ने सोमवार की देर रात यूपी के 7 सीनियर अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें गोरखपुर के ADG जोन रहे अखिल कुमार भी शामिल हैं। उनका यहां तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चका था। ऐसे में अब यहां नए ADG की तैनाती की गई है। डॉ. केएस प्रताप कुमार 1993 बैच के सीनियर IPS अफसर हैं। वे मूल रुप से हैदराबाद के रहने वाले हैं। इससे पहले SSP इलहाबाद, SP बलरामपुर और साल 2002 में SSP गोरखपुर समेत कई शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।