
गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटरो पर थाने मेहरबान, अधिकारी बने हैं अंजान
Gorakhpur : जिले में फिलहाल ऐसा लग रहा है की हिस्ट्रीशीटरो पर निगरानी करते करते पुलिस भी ऊब गई है। जिसका परिणाम भी सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के 29 थानों में डेढ़ हजार से ज्यादे हिस्ट्रीशीटर हैं , बीते दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसमें थाना स्तर से इन पर कोई कारवाई ही नही हुई। जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तब पीड़ितों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। यही हाल जिला बदर अपराधियों पर भी निगाह रखने को लेकर है। रविवार को थानों पर हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी भी फोटो सेशन तक ही सीमित रह गई है। बीते कुछ दिनों में कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं जिनमे ये चीजें साफ नजर भी आई हैं की हिस्ट्रीशीटरों में स्थानीय थाने का खौफ नहीं रह गया है।
गुलहरिया के हिस्ट्रीशीटर ने पड़ोसी को पीटा
27 सितंबर को गुलरिहा के जैनपुर टोला सत्यनगर में रहने वाले जयराम निषाद को पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर गाली दी। विरोध करने पर जयराम की पत्नी, बेटा व बेटी को पीट दिया था। शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें हवालात में बैठा दिया और जेल भेजने की धमकी देकर जबरन समझौता करा दिया। छह सितंबर को पुलिस कार्यालय पहुंच उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की।
गोरखनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को पीटा
गोरखनाथ क्षेत्र में चार अक्टूबर की रात हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह ने दुकानदार अनिल चौधरी को पहले गाली दी। विरोध करने पर दुकान से लौटते समय अपने सहयोगियों के साथ घेरकर पीट दिया। शिकायत लेकर स्वजन रात में थाने पहुंचे तो गोरखनाथ थाने से पुलिसकर्मियों ने भगा दिया।अगले दिन अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया।
एम्स थाने के हिस्ट्रीशीटर ने महिला से मांगी रंगदारी
एम्स क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंटू ने रजही गांव की रहने वाली महिला से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले हिस्ट्रीशीटर ने अपने पैर में गोली मारकर पुलिस से शिकायत करने वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।चार अक्टूबर को पिंटू के विरुद्ध रंगदारी मांगने के मामले में एम्स थाना पुलिस ने पिंटू को जेल भेजा।
जिला बदर पर भी नहीं है नजर
शाहपुर थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को जिलाधिकारी ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। DM का आदेश है कि देवरिया कोतवाली में वह हाजिरी लगाए, लेकिन उसका स्थानीय थाने से ऐसा टाइट मैनेजमेंट है की वह खुलेआम शहर में घूमता है और पुलिस अनदेखा करती रहती है
SSP गोरखपुर
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर हर रविवार को थाने आकर हाजिरी लगाते हैं। जो अपराध में सक्रिय हैं उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई होती है। गुलरिहा में हिस्ट्रीशीटर के दबाव में समझौता कराने की जांच सीओ चौरी चौरा कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी, अगर अन्य जगहों से भी कोई शिकायत आती है तो उस पर कड़ी कारवाई की जायेगी।
Published on:
08 Oct 2023 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
