11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के भक्तों के लिए रेलवे की सुविधा, मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी ये ट्रेनें

मैहर जाने में भक्तों को समस्या न हो और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके इसलिए 15 से 28 अक्टूबर के बीच गोरखपुर से बनकर और गोरखपुर के रास्ते चलने वाली 12 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

2 min read
Google source verification
gorakhpur news

मां के भक्तों के लिए रेलवे की सुविधा, मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी ये ट्रेनें

गोरखपुर। मां भगवती के भक्तों के लिए रेलवे ने भी नवरात्र में काफी सुविधा दी है। जैसा की मालूम हो नवरात्रि पर्व पर मैहर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें मां शारदा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आते हैं। मैहर जाने में भक्तों को समस्या न हो और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके इसलिए 15 से 28 अक्टूबर के बीच गोरखपुर से बनकर और गोरखपुर के रास्ते चलने वाली 12 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

CPRO पूर्वोत्तर रेलवे

CPRO पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे सभी भक्तों को सुविधाजनक तरीके से मैहर की यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर तक सभी ट्रेनों को पश्चिम मध्य रेलवे के मैहर स्टेशन पर अतिरिक्त स्टापेज दिया गया है।

ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी

1• लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 3.15 बजे पहुंचकर 3.20 बजे छूटेगी।

2• गोरखपुर से 15 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली 11056 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.45 बजे पहुंचकर 20.50 बजे छूटेगी।

3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 से 26 अक्टूबर तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 3.15 बजे पहुंचकर 3.20 बजे छूटेगी।

4• छपरा से 16 से 28 अक्टूबर तक चलने वाली 11060 छपरा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.45 बजे पहुंचकर 20.50 बजे छूटेगी।

5. चेन्नैई सेंट्रल से 14 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली 12669 चेन्नैई सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.45 बजे पहुंचकर 20.50 बजे छूटेगी।

6 • छपरा से 16 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली 12670 छपरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 7.40 बजे पहुंचकर 7.45 बजे छूटेगी।

7• दुर्ग से 19 से 26 अक्टूबर तक चलने वाली 18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 6.00 बजे पहुंचकर 6.05 बजे छूटेगी।

8 • नौतनवा से 14 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली 18206 नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 00.45 बजे पहुंचकर 00.50 बजे छूटेगी।

9. दुर्ग से 18 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 6.00 बजे पहुंचकर 6.05 बजे छूटेगी।

10 • नौतनवा से 15 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली 18202 नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 2.00 बजे पहुंचकर 2.05 बजे छूटेगी।

11• पुणे से 19 से 26 अक्टूबर तक चलने वाली 11037 पुणे- गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.00 बजे पहुंचकर 11.05 बजे छूटेगी।

12 • गोरखपुर से 14 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 4.25 बजे पहुंचकर 4.30 बजे छूटेगी।