
सोमवार को राष्ट्र वंदन मातृशक्ति परिषद की कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विगत दिनों बर्बरता पूर्वक ढंग से ट्रेनिंग डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के विरोध में आज महानगर के शास्त्री चौराहे पर पश्चिम बंगाल की सरकार को चूड़ियां दिखाते हुए उनके बर्खास्तगी की मांग की।
एक स्वर में सभी महिलाओं ने कहा कि अगर वहां की सरकार महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो वह चूड़ी पहन ले। इसके साथ ही महिलाओं का आवाह्न करते हुए उन्होंने कहा है कि महिला को अपनी रक्षा के लिए स्वयं आगे आना पड़ेगा उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन के दिन जब सभी भाई अपने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं आज हम सब इस चौराहे पर एकत्रित होकर उन सब भाइयों से निवेदन करते हैं कि जैसे उनकी बहन की रक्षा सुरक्षा का संकल्प लेते है वैसे समाज की अन्य माता बहनों पर भी की भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए रूपरानी ने कहा कि ममता सरकार हर एक मोर्चे पर विफल हुई है खासकर की महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा उनके सम्मान की रक्षा का विषय हो तो वह एकदम फेल हो गई है अतः ऐसी सरकार को चूड़ी पहन लेनी चाहिए और अपने आप को सत्ता से हटा लेना चाहिए क्योंकि महिला होते हुए सत्ता में रहकर अगर वह महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती तो उनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है ऐसी घटनाएं बंगाल में आम बात हो गई है।
उन्होंने रक्षाबंधन के दिन सभी भाइयों से आग्रह किया कि वह जिस प्रकार से अपने घर की माता बहनों सम्मान करते उसी प्रकार समाज के मातृशक्ति का सम्मान करने तो मातृशक्ति सम्मान के साथ इस समाज में अपने आप को स्थापित कर पाएंगे।कार्यक्रम को रीता शर्मा, नीलम पांडेय, सुनीता शर्मा, मनोरमा पाल आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने कोलकाता में बर्बरता पूर्व अमानवीय व्यवहार के कारण दिवंगत हुई ट्रेनिंग डॉक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से सख्त से सख्त कानून को बनाने एवं उसकी लागू करने की अपील की ताकि ऐसे लोगों को रोका जा सके।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोरमा पाल,रणदीप कौर, रीता, सुनीता, स्मृति गुप्ता,जया त्रिपाठी, नीलम, लक्ष्मी गुप्ता,अलका ,कृतिका ,शगुन ,अदिति, गौरी ,शिखा, हर्षिता, बेबी ,अंजू ,बबीता ,आयुषी समेत भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
Published on:
19 Aug 2024 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
