
गोरखपुर के नए शहर कप्तान (SP सिटी) अभिनव त्यागी ने गुरुवार को यहां अपना पदभार जॉइन कर लिया। चार्ज संभलने के साथ ही उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शहर को क्राइम मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।कानून व्यव्यस्था को दुरुस्त करने के साथ ही आने वाले त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्या को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण कराने से ही पब्लिक का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ेगा।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को भी यह निर्देशित किया जाएगा कि हर छोटे-छोटे विवादों को गंभीरता से लेते उसपर तत्काल एक्शन लें, ताकि किसी भी बड़ी घटना को होने से पहले ही रोका जा सके।नवागत SP सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि कानून वव्यस्था को और बेहतर करने के लिए शहर के सभी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, और बुद्धिजीवी वर्गों के लोगों के साथ तालमेल बैठाकर काम किया जायेगा। ताकि पुलिसिंग और बेहतर बनाया जा सके।
गोरखपुर के SP सिटी रहे कृष्ण कुमार बिश्नोई का भी ट्रांसफ़र हुआ है। कृष्णा बिश्नोई को संभल जिला का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। जबकि उनकी जगह कुशीनगर में ASP पद पर तैनात रहे IPS अफसर अभिनव त्यागी को गोरखपुर का नया SP सिटी बनाया गया है। वे 2019 बैच के IPS ऑफिसर हैं और आगरा के मूल निवासी हैं। वे कंप्यूटर साइंस से B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बने।
Published on:
12 Sept 2024 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
