7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : 149 करोड़ की लागत से बनेगा वंदेभारत कोचिंग कॉम्प्लेक्स, नकहा स्टेशन से हटाया जाएगा गुड्स सेड

गोरखपुर के नकहा स्टेशन पर वंदेभारत ट्रेनों की साफ सफाई और रख रखाव के लिए 149 करोड़ की लागत से हाइटेक कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा। बता दें कि यह कॉम्प्लेक्स पहले वाराणसी में बनने वाला था परन्तु वहां कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी जिससे कि गोरखपुर में यह योजना ट्रांसफर कर दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर के नकहा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की साफ-सफाई और उसका रखरखाव अब नकहा स्टेशन पर होगा। यहां 149 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसे इस तरह तैयार किया जाएगा कि यहां अन्य रेक का भी रखरखाव हो सके।नकहा में कोचिंग कांप्लेक्स बनाने से पहले यहां बना गुड शेड मानीराम में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इसे शिफ्ट करने से नकहा में पर्याप्त जगह तो मिलेगी ही, शहर के स्टेशन परिसर से ट्रकों की भीड़भाड़ और धूल-धुएं में भी कमी आएगी।

तकनीकी कारणों से वाराणसी में नहीं मिली स्वीकृति

कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पहले वाराणसी में होना था लेकिन वहां तकनीकी कारणों से बनाने की स्वीकृति नहीं मिल सकी। इसलिए रेलवे बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट को नकहा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने कवायद शुरू कर दी है। सर्वे का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इस सम्बंध में अग्रिम कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।मॉनीराम में नया गुड शेड बनाने के लिए यांत्रिक विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। परिचालन विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है।

अब वाणिज्य विभाग की कुछ औपचारिकताएं बची हैं, जिनके पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।सीमेंट, खाद आदि की लोडिंग के चलते नकहा स्टेशन के दोनों तरफ ट्रकों का जमावड़ा रहता है। इससे आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति तो रहती ही है साथ ही धूल और धुआं भी काफी उड़ता है। इसकी वजह से आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी असुविधा होती है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग