16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्यारोपी पति और ससुर को किया गिरफ्तार

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यहां एक पति ने अपने पत्नी को इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गई, मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, पति से विवाद पर पति ने की बेरहमी से हत्या

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पत्नी के बुरी तरह घायल होने के बाद वह फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

देर रात दंपति में हुआ विवाद, पति ने बुरी तरह पत्नी को पीटा

जानकारी के मुताबिक चिलुआताल क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी सोनू सिंह ने सोमवार की देर रात करीब किसी बात को लेकर पत्नी वंदना सिंह से विवाद शुरू किया। इसके बाद घर में रखे रॉड से पत्नी को सोनू पीटने लगा। घर में मौजूद सास, ससुर और अन्य लोगों ने भी बचाने की कोशिश की लेकिन सोनू पर जैसे खून सवार था। उस पर दोनों बच्चों के रोने का भी कोई असर नहीं हुई।

मेडिकल कालेज में पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जब वंदना बेहोश होकर गिर गई तब सोनू फरार हो गया, ससुर अरविंद सिंह खून से लथपथ हालत में वंदना को बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी सोनू सिंह फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक वंदना का मायका भी बगल के ही गांव में है। मायके के लोग भी ससुराल पहुंच गए हैं।

हत्यारोपी पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चिलुआताल अतुल श्रीवास्तव, मजनू चौकी प्रभारी के साथ मीरपुर घटनास्थल पर पहुंचे। घरवालों व आस-पास के लोगों का बयान दर्ज किया। सोनू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई है। पुलिस ने सुबह होते होते हत्यारोपी पति सोनू सिंह व ससुर अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया। सोनू सिंह को मीरपुर गांव से ही गिरफ्तार किया अरविंद सिंह को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया गया वंदना सिंह के पिता महेंद्र सिंह ने थाने पर पिता पुत्र के खिलाफ तहरीर दिया था