
गोरखपुर शहर के एक निजी बैंक में कार्यरत युवती के साथ छेड़खानी का मामला आया है। युवक पर आरोपी है कि वह बात न करने पर एसिड फेंकने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने महाराजगंज के पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव घुघली बुजुर्ग निवासी शशांक कृष्ण त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर नियुक्त है।
जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के एक गांव निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ शहर के एक मोहल्ले में रहते हैं। उनकी पुत्री शहर में एक प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। बुधवार को बेटी के साथ पिता कैंट थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर और बताया कि पिछले एक साल से शशांक कृष्ण त्रिपाठी बेटी को परेशान कर रहा है।
पिता ने बताया कि आरोपी बैंक में क्रेडिट कार्ड लेने के संबंध में बीते वर्ष में युवती से संपर्क किया था। इसके बाद उसने परेशान करना शुरू कर दिया, बार बार फोन काल करना, आते जाते पीछा करना, बात न करने पर परिवार को मारने की धमकी देना हद तो तब हो गई जब पीड़िता की फोटो एडिट का अश्लील बना दिया और वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि 25 मार्च को पुत्री बैंक में कार्य कर रही थी। वह लगातार कॉल कर रहा था। बाद में रिसीव करने पर उसने पुत्री को बात न करने पर चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर शादी तय हुई तो तुम्हारे साथ परिवार को भी जान से मार दूंगा।धमकी के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं। इधर, पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी युवक ने परिवार का चैन छीन लिया है। परिवार का प्रत्येक सदस्य डरा सहमा जी रहा है।
Published on:
10 Apr 2025 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
