
गोरखपुर में मंगलवार सुबह ही बाल सुधार केंद्र से एक बाल अपचारी फरार हो गया। पीपीगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला यह अपचारी एक लड़की भगाने के आरोप में हिरासत में था। बाल अपचारी के भागने की यह कोई नई घटना नहीं है, इससे पहले भी तीन अपचारी यहां से भाग चुके हैं। फिलहाल इन तीनों फरार अपचारियों को दुबारा हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया।
बाल अपचारी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है, आसपास के क्षेत्रों में भी उसे खोजा जा रहा है। जा रहा है। प्रशासन ने भी सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाल सुधार गृह केंद्र का निरीक्षण कर खामियों को देखा और वहां की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
Published on:
14 Jan 2025 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
