
गोरखपुर से सपा की लोकसभा कैंडिडेट फिल्म अभिनेत्री काजल को हार्ट अटैक, मेदांता रवाना
रविवार को समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत में देर शाम घरवाले उन्हें लेकर लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए।काजल के साथ कुछ सपा कार्यकर्ता भी लखनऊ गए हैं।
शुक्रवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत पर उन्हें गोरखपुर के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबसे उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। काजल के पति संजय निषाद ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया।समाजवादी पार्टी से घोषित उम्मीदवार काजल निषाद भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। काजल निषाद का जन्म मुंबई शहर में हुआ था। उनके माता-पिता कच्छ गुजरात से हैं लेकिन और मुंबई में बस गए हैं।
काजल ने गोरखपुर के भऊआपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्माता संजय निषाद से शादी की है। टीवी सीरियल से अपना कैरियर बनाने वाली काजल निषाद 2012 और 2022 में विधानसभा चुनाव और फिर 2023 के निकाय चुनाव में हार की हैट्रिक लगाने के बाद चौथी बार फिर राजनीति में भाग्य आजमाने जा रही हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में काजल निषाद कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ी थीं पर हार गईं। फरवरी 2012 में उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता राम भुआल निषाद और उनके समर्थकों पर FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि ककरखोर में चुनाव प्रचार के दौरान राम भुवाल व उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला करवाया था।
वहीं, इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को कैपियरगंज विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। हालांकि, इस दौरान काजल को भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री फतेह बहादुर सिंह के सामने हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, 2023 में हुए निकाय चुनावों में भी सपा ने उन्हें गोरखपुर महापौर के पद पर मैदान में उतारा था। लेकिन, भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव से कड़ी टक्कर के बाद वे इस बार भी चुनाव हार गईं।
7 अगस्त 2021 को काजल निषाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। काजल करीब एक हजार समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुई थीं, तभी से काजल लगातार राजनीति में काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अखिलेश यादव के संपर्क में रहने के साथ ही हर बड़े मुदृदे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।
Published on:
07 Apr 2024 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
