7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महर्षि वाल्मीकि की लेखनी से घर,घर में स्थापित हुए भगवान राम : राजेश

महर्षि बाल्मीकि जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को आज गोरखपुर में मनाया गया। उपस्थित जन मानस को प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने संबोधित किया। मंच पर मुख्य अतिथि आत्माराम, प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह कार्यक्रम अध्यक्षा शर्मिला रावत रहीं।

2 min read
Google source verification

विश्व हिंदू परिषद गोरखपुर महानगर के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आत्माराम विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री,राजेश, प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप, प्रांत संयोजक दुर्गेश राव, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी आदि ने आदिकवि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के चित्र एवं श्री राम दरबार के सम्मुख पुष्पार्चन किया।

आक्रांताओं के बाद ही, हमारे समाज में गहरा दोष आया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने महिर्षि बाल्मीकि जी के समाज को जोड़ने हेतु महाकाव्य रामायण की रचना से लेकर उनके विशिष्ठ योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारे बीच कभी भी जातीय भेद नहीं रहा है, यह सब आक्रांताओं के बाद ही, हमारे समाज में गहरा दोष आया, जिसे सभी मिलकर दूर करेंगें। हम सभी एक हैं हमारे बीच किसी भी तरह से भेद नहीं है, विश्व हिंदू परिषद हर समय समाज के साथ उनके उत्थान के लिए खड़ा था और खड़ा रहेगा।

सनातन धर्म इतिहास ही प्राचीन एवं वैभव संपन्न रहा

उन्होंने आगे कहा कि हमारा सनातन धर्म संस्कृति का इतिहास बहुत ही प्राचीन एवं गौरवशाली वैभव संपन्न रहा। विदेशी आक्रांताओं एवं विधर्मियों द्वारा हमारे सनातन धर्म को खत्म करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वे सफल नहीं हुए। आज सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म बहुत ही तेजी के साथ अपनाया जा रहा है। उन्होंने आदि कवि बाल्मीकि जी के जीवन एवं संघर्षों के बारे में बताया।

भारत पुनः परम वैभव, विश्व गुरु के शिखर पर पहुंचेगा

हमें अगर भारत को पुनः वैभव संपन्न एवं विश्व गुरु बनाना है तो हमें, जाति-पाति भूल कर, हम सभी सनातनी हिंदू है का मंत्र ही अपनाना होगा, तभी हम सभी का कल्याण होगा और भारत पुनः परम वैभव, विश्व गुरु के शिखर पर पहुँच पायेगा।उन्होंने आगे कहा कि जो आदमी देश और धर्म का नही रहता उसकी जड़ें खत्म होती चली जाती है। उन्होंने भगवान वाल्मीकि द्वारा लिखी रामायण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वाल्मीकि ने सारी कथा पहले ही लिख दी थी। इसमे भगवान राम के जन्म से लेकर सम्पूर्ण जीवन की गाथा थी। इस तरह के महानुभाव हमारे देश और समाज को एक सच्ची राह दिखाने वाले महात्मा होते रहे हैं। ये सब ईश्वर का हमारे प्रति एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। जिसका हम सब को ईश्वर की इस महिमा का फायदा उठाना चाहिए।

संचालन महानगर संगठन मंत्री सोमेश ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख राहुल गुप्ता बजरंग दल विभाग संयोजक विनोद मिश्र रेनू सिंह, नवीन चंद्र, भारत भूषण यादव, गोविंद वर्मा, अतुल द्विवेदी ,सूरज पाठक ,विशु ,आलोक, आनंद, सागर ,विशाल सोनकर,धनंजय पटवा, राहुल ,अर्जुन कृष, शिवम, राजवीर ,अभिषेक सिंह, देवीलाल, राहुल पांडेय समेत भारी संख्या में माताएं, बहने एवं आमजन उपस्थित रहे।