7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवपाल यादव आज गोरखपुर, महागठबंधन के लिए देंगे धार

लोकसभा चुनाव धीरे धीरे आगे बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवपाल यादव गोरखपुर पहुंचेंगे और गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर उन्हें विजय दिलाने की अपील करेंगे।

2 min read
Google source verification
kharge and shivpal in gorakhpur

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह आज गोरखपुर आएंगे। यह तीनों नेता यहां इंडिया गठबंधन के लिए हुंकार भरेंगे।

इंडिया गठबंधन से बांसगांव लोकसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में मंगलवार की दोहपर 2.30 बजे से सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम जनसभा होगी। जनसभा को ये नेता संबोधित करेंगे।

गोरखपुर से पहले महराजगंज में करेंगे जनसभा
जनसभा को सफल बनाने के लिए बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारियों में जुटे हैं। इससे पहले दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और प्रदेश प्रभारी महराजगंज में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बांसगांव की जनसभा में मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन प्रभारी विधायक सत्य नारायण पटेल, कर्मराज यादव, डॉ मसूद खान, रामजियावन, केशव चंद्र यादव, आलोक प्रसाद, अमरेंद्र मल्ल, अवधेश सिंह, सुरेंश चंद्र सैनी, जितेंद्र पाण्डेय, निर्मला पासवान, आशुतोष तिवारी, रामजी गिरी, प्रो रामनरेश चौधरी, स्नेहलता, प्रवीन पासवान, पूजन आजाद, संदीप गोरखपुरी, विक्रांत साहनी, सुनील तिवारी, सोनिया शुक्ला, अब्दुल जब्बार, रत्नेश ठाकुर, अंजली त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रसाद चौधरी, सपा जिला अध्यक्ष गोरखपुर बृजेश कुमार गौतम, सपा जिला अध्यक्ष देवरिया व्यास यादव, नरसिंह यादव, उदभव नारायण सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद ने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनसभा में शामिल होने की अपील की है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री आईसीसीसी सदस्य डॉ सैय्यद जमाल, पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ प्रदीप कुमार पांडेय, अनवर हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, जलालउद्दीन, राजकुमार पासवान, धर्मराज चौहान, शैलेन्द्र चौहान, प्रेम प्रकाश तिवारी, संजय सिंह, रजई निराला, दुर्गेश निषाद समेत अन्य नेताओं ने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा।