25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात घर में मचा तांडव, डंडों से पीटकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट…मुहल्ले में हड़कंप

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश बेलदार के रूप में हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, पत्नी ने पति को मार डाला

गोरखपुर में मंगलवार की देर रात एक महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति को मार डाला, घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास की है। मंगलवार की देर रात शराब के नशे में घर आए पति की पत्नी और बच्चे से लड़ाई हो गई। पति की हरकतों से तंग पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया, गंभीर रूप से घायल पति की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने पत्नी और एक बेटे को हिरासत में ले लिया, वहीं घटना के बाद दूसरा बेटा फरार हो गया। जिसकी तलाश चल रही है। मृतक की पहचान रमेश बेलदार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शराब के नशे में आधी रात पहुंचा घर, विवाद के बाद पत्नी और बच्चों ने मार डाला

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे रमेश बेलदार शराब के नशे में घर आया। घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया। पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।