1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले सांसद रवि किशन,दीं शुभकामनाएं

गोरखपुर सांसद रविकिशन आज दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलकर उन्हें शुभकामना दिए। इस दौरान सांसद रविकिशन ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी और देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ किसानों को मिला 80 हजार करोड़ का फंड, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

दिल्ली में स्थापित होगा विकास का कीर्तिमान

मुलाकात के दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

आधी आबादी होगी सशक्त

रवि किशन शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की ये पहल आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

समाज और राष्ट्र होगा मजबूत

सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को और गति देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो समाज और राष्ट्र भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी से मिलकर इस दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

Story Loader