11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nepal bus accident : गोरखपुर का मुर्तजा चला रहा था केसरवानी परिवहन की बस, 14 लोगों की हो चुकी है मौत

शुक्रवार को नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। 41 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई।हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 यात्री घायल हुए। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।नंबर प्लेट के आधार पर यह बस गोरखपुर की है।गोरखपुर से नेपाल गई बस केसरवानी ट्रेवल्स की बस (UP 53 FT 7623) है।नेपाली अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।मरने वालों में यात्रियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से राहत और बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

2 min read
Google source verification

शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय पर्यटकों की बस मुखलिसपुर के पास खाई में गिर गई। गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल की बस में महाराष्ट्र के रहने वाले 42 यात्री सवार थे। गोरखपुर के रहने वाले चालक समेत 14 लोगों के मृत्यु होने की सूचना है। केसरवानी ट्रेवल की दो बस और एक ट्रैवलर को चारु नाम की महिला ने तरंग चौक के पास स्थित कार्यालय जाकर बुक कराया था। यहां से सभी गाड़ियों को प्रयागराज रेलवे स्टेशन भेजा गया जहां से महाराष्ट्र के रहने वाले 110 पर्यटकों का ग्रुप चित्रकूट गया। वहाँ से अयोध्या ,लुम्बिनी होते हुए नेपाल के पोखरा पहुंचा था। आज सभी लोग काठमांडू जा रहे थे।

SSP गोरखपुर

मुखलिसपुर के पास एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 42 लोग सवार थे। हादसे में गोरखपुर के पिपराइच, भगवानपुर (तुरवा) के रहने वाले चालक मूर्तूजा उर्फ़ मुस्तफ़ा और महाराष्ट्र के रहने वाले 14 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की सूचना है।एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नेपाल में बस के खाई में गिरने की सूचना है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।चारु बोंडे, भुसावल ( महाराष्ट्र) नाम की महिला ने गोरखपुर में तरंग चौक स्थित केसरवानी ट्रैवेल्‍स के आफ‍िस पर जाकर बस की बुक‍िंंग कराई थी। सभी लोग प्रयागराज में बस पर सवार हुए थे। यहां से यह लोग पहले चित्रकूट गए। इसके बाद कई अन्‍य स्‍थलों पर घूमते हुए नेपाल पहुंचे थे।

DM गोरखपुर

गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। महाराष्ट्र के लोगों ने बस बुक की थी। दो बसों से करीब 110 लोग यूपी के प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे।इनमें एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

शालिनी केसरवानी के नाम से है रजिस्टर्ड

तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया कि बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि यह एक ट्रैवलर बस थी। इसलिए बस के अंदर यूपी और दूसरे राज्यों के लोगों के होने की संभावना है।नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। महराजगंज के एसडीएम और एडीएम को नेपाल भेजा जा रहा है।