डाॅ.संजय निषाद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की इस समय केंद्र व प्रदेश में सरकार है। वह शक्ति का केंद्र है। फिर भी वह प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही। नौ महीने चुनाव लेट हुआ इसका यही कारण है कि बीजेपी के पास जनता के पास जाकर उपलब्धियों के नाम पर जानकारी देने को कुछ है नहीं। उन्होंने कहा कि जो शक्ति का केंद्र है वह इस वक्त शक्तिहीन हो चुका है। मंथन तो विपक्ष या उन लोगों का करना चाहिए जो सत्ता में नहीं हैं। लेकिन यहां उलट है जो सर्वशक्तिमान है उसको सोचना पड़ रहा।
उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और प्रत्याशी कब आएगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने तो बड़े भाइयों पर सबकुछ छोड़ दिया है। बीजेपी को बताना चाहिए कि वह कब अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द अपने प्रत्याशी का ऐलान करेंगे।
क्या यह गठबंधन उपचुनाव के लिए ही है। इस सवाल पर डाॅ.निषाद
ने कहा कि साथ चलने का यह सिलसिला अभी शुरू हुआ है यह 2022 तक चलेगा। इस बीच में कई चुनाव हैं। हम एक होकर एक नए समीकरण के साथ लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नए सामाजिक समीकरण से राजनीति में आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेगा।