
ABVP गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विभिन्न शिवालयों में सेवार्थ विद्यार्थी व विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि-आयाम के तत्वाधान में सेवा कार्य तथा शिवभक्तो को दुग्ध वितरण करते हुए प्लास्टिक मुक्त मंदिर व स्वछता के प्रति जागरूक अभियान भी चलाया।
साथ ही विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंडी महादेव मंदिर पर मेडिविजन के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर शिव भक्तों हेतु राहत का कार्य पुरे दिन जारी रखा।
उक्त अवसर पर सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक आकाश सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गोरखपुर महानगर में सेवार्थ विद्यार्थी आयाम के माध्यम से सेवा के कार्य किए जा रहे, साथ ही इस महाशिवरात्रि के दिन मंदिर क्षेत्रों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त करने के अभियान के साथ कार्य कर रहे हैं।
विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि आयाम के प्रांत संयोजक आलोक गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन हेतु का ध्येय वाक्य को लेकर कार्य करता है, इसीलिए आज कार्यकर्ताओं द्वारा ना केवल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा कर रहें बल्कि श्रद्धालुओं को नियंत्रित कर प्रशासन का भी सहयोग कर रहें है।
ABVP गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि अभाविप शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में योगदान कर रही। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर परिषद द्वारा गोरखपुर महानगर के अधिकतर शिव मंदिर में सेवा कार्य के माध्यम से श्रद्धालुओं का सहयोग किया गया जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। प्लास्टिक मुक्त अभियान के माध्यम से अभाविप जल-जंगल-जन-जमीन के संरक्षण और संवर्धन हेतु संवेदनशील होते हुए समाज को जागरूक करने पर बल दे रही।
उक्त अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री हरिदेव, विभाग संगठन मंत्री श्री राजवर्धन, निखिल गुप्ता, अर्पित कसौधन, शुभम गोविंद राव, शुभम पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी, नवनीत सिंह, निखिल राय, हर्षित मालवीय, आदित्य राज तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
Published on:
26 Feb 2025 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
