28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 नवंबर को गोरखपुर से गुजरीं रिकाॅर्ड 201 ट्रेनें, डेढ़ लाख यात्री प्रतिदिन कर रहे हैं यात्रा

पूर्वोत्तर रेलवे ने इस माह रिकॉर्ड यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। मालूम हो कि दीवाली, छठ के मौके पर लाखों यात्री अपने घरों को आते हैं, और त्यौहार बाद उनकी वापसी होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 12 Nov 2024, 9:55 AM IST

पूर्वोतर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे में तीन गुना से अधिक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है, जो एक नया रिकॉर्ड है। 10 नवंबर को गोरखपुर जंक्शन होकर 201 ट्रेनें गुजरीं जो एक दिन का सर्वाधिक रिकाॅर्ड है। गोंडा स्टेशन से 134 और छपरा स्टेशन से 106 ट्रेनों को आवागमन हुआ।

यह भी पढ़ें: यात्रियों की सुविधा के लिए 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को होगी आसानी

गोरखपुर से हर दिन डेढ़ लाख यात्री कर रहे हैं यात्रा

गोरखपुर स्टेशन से सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब एक लाख लोग यात्रा करते हैं जो इस वक्त बढ़कर डेढ़ लाख यात्री प्रतिदिन से अधिक हो गया है। बीते 04 नवंबर को भारतीय रेल ने एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों (लगभग तीन करोड़ यात्री) को उनके गंतव्य तक पहुंचाया था। वहीं 10 नवंबर को गोरखपुर स्टेशन से 201 ट्रेनें गुजरीं जिसमें 167 यात्री गाड़ी व 34 मालगाड़ी शामिल हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर जंक्शन पर 30 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही हैसीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के 72 स्टेशनों पर 108 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) तथा 623 क्यूआर कोड सक्रिय है। जंक्शन पर 5,000 यात्रियों को निःशुल्क भोजन कराया गया है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में यात्रियों को बिस्किट एवं पानी की बोतलें निःशुल्क वितरित की गईं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग