28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को होगी आसानी

दीपावली, छठ महापर्व में अपने घरों को आए यात्री अब वापस अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए निकले हैं। रेलवे ने इन यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 12 Nov 2024, 9:18 AM IST

त्योहारों के बाद अब श्रद्धालुओं की वापसी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में नियमित के अलावा 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें से चार ट्रेनों का संचालन गोरखपुर से होगा।वहीं 10 से अधिक ट्रेनें गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। इससे मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद आदि बड़े शहरों की यात्रा करने वालों को आसानी होगी।

मंगलवार को गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

मंगलवार को गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-मऊ-जोधपुर, गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल है। इसके अलाव महबूबनगर-गोरखपुर, बनारस-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, कटिहार-गोमती नगर, दिल्ली-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, वडोदरा-गोरखपुर, गोमती नगर-कटिहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, कटिहार-मुंबई सेंट्रल, आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर, अमृतसर-रक्सौल और जोगबनी-अमृतसर आदि 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग