
फोटो सोर्स: पत्रिका, मातृ सम्मलेन का सफल आयोजन
“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” (17 सितम्बर–2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा सरस्वती बालिका विद्यालय, सूरजकुंड के संयुक्त तत्वावधान के द्वारा आज “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर एक प्रेरणादायी मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।
माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह और गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुपमा कौशिक को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट करके सम्मान किया।
“स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। यदि महिलाएँ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त होंगी, तो परिवार और समाज अपने आप प्रगति करेगा।”उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे अपने लिए भी समय निकालें, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएँ और संतुलित आहार लें।उन्होंने विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर समस्या का उल्लेख करते हुए माताओं को इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आदतें शामिल करें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। मातृ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा।
Updated on:
21 Sept 2025 09:52 am
Published on:
21 Sept 2025 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
