
शुक्रवार की रात गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र में देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर दुबियारी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में बुलेट सवार पीछे से घुस गए।जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में बुलेट सवार पीछे से घुस गए।
जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले अंकित पुत्र जितेंद्र गुप्ता व उसी थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ निवासी धीरज शर्मा पुत्र जगदीश बुलेट से गोरखपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गए। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां 28 वर्षीय अंकित को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुलेट अंकित चला रहा था, पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
Updated on:
28 Dec 2024 05:00 pm
Published on:
28 Dec 2024 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
