
गोरखपुर जिले के बांसगांव थानाक्षेत्र स्थित कौड़ीराम तिराहे पर डीसीएम चालक की पुलिस द्वारा की गई पिटाई का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने पहले ट्रक के आगे बैरिकेडिंग लगा कर रोका फिर ताबड़तोड़ ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब मामला अधिकारियों तक पहुंचा। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक का शांतिभंग में चालान किया, जहां से 14 दिन के न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक डीसीएम चालक पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के तरवा निवासी मनोज कुमार डीसीएम से वाराणसी के एक फर्म से सीमेंट लोड करके गोरखपुर के लिए आ रहा था। शनिवार रात में करीब दो बजे कौड़ीराम के पास बांसगांव पुलिस ने उसे रोक लिया। वीडियो के अनुसार, पुलिस के बैरिकेडिंग लगाते ही चालक ने डीसीएम को रोक दिया। डीसीएम के रुकते ही पुलिस ने दरवाजे पर डंडा मारना शुरू कर दिया। जैसे ही चालक नीचे उतरा पुलिस वाले उसे पीटना शुरू कर दिए।
पुलिसकर्मियों की यह करतूत पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में SSP गोरखपुर राजकरन नय्यर ने बताया कि एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वीडियो के संबंध में जांच कराई जाएगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो उनपर कारवाई की जाएगी।
Updated on:
19 May 2025 10:38 am
Published on:
19 May 2025 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
