28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में सपा-भाजपा के बीच पोस्टर वार चालू, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के साथ दिखा ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे का होर्डिंग’

गोरखपुर के विश्वविद्यालय चौराहा के साथ-साथ कई जगहों पर लगे पोस्टर्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा-भाजपा के बीच जबरदस्त पोस्टर वार चालू है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 8 Nov 2024, 9:16 PM IST

SP BJP Poster War In Gorakhpur

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले बटेंगे तो कटेंगे के स्लोगन के साथ होर्डिंग्स लगाए तो वहीं समाजवादी पार्टी ने जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे के होर्डिंग्स लगा दिए।

सपा-भाजपा के बीच पोस्टर वार चालू

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का "बटेंगे तो कटेंगे" बयान पोस्टरवार का कारण बन गया है। गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बयान को समर्थन देते हुए होर्डिंग्स लगाए जिसमें यह स्लोगन दिखाई दे रहा था। इसके तुरंत बाद ही समाजवादी पार्टी ने ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे’ का स्लोगन देकर पलटवार किया और होर्डिंग्स लगाए।

यह भी पढ़ें: प्रतिशत में समझो तो सौ की सौ, भाजपा हार रही नौ की नौ… अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

'बंटेंगे तो कटेंगे' के साथ लगा 'जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे का होर्डिंग'

बताया जा रहा है कि भाजपा के पक्ष में यह होर्डिंग्स युवा मोर्चा के नेता की तरफ से लगाए गए थे तो वहीं सपा की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश सचिव ने इसके ठीक बगल में ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे’ के पोस्टर लगाए। अब इस पोस्टर वॉर ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है और दोनों दलों के समर्थक इसे लेकर सक्रिय हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में इस फायर ब्रांड नेत्री ने “बटेंगे तो कटेंगे” का किया समर्थन, सीएम योगी के कार्यों को सराहा

सपा नेता प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का बयान समाज में बंटवारे का संदेश देता है, जबकि सपा का उद्देश्य लोगों को जोड़कर आगे बढ़ने का है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास है और गोरखपुर में जो विकास हुआ है वो इसका गवाह है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग