13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार मोदी, शाह, योगी की पसंद बने रविकिशन

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले 53 साल के रवि किशन शुक्ल को ज्यादातर दुनिया रवि किशन के नाम से जानती है। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ- साथ बालीवुड की मेन स्ट्रीम फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के बड़े नाम हैं।

2 min read
Google source verification
गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार मोदी, शाह, योगी की पसंद बने रविकिशन

गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार मोदी, शाह, योगी की पसंद बने रविकिशन

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। गोरखपुर में पार्टी ने फिर एक बार फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ल पर भरोसा जताया है। वहीं बांसगांव सीट से 3 बार के सांसद कमलेश पासवान को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। CM योगी की परंपरागत सीट से पहली बार साल 2019 में चुनाव लड़कर रवि किशन संसद पहुंचे थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के रामभुआल निषाद को 3,01,664 वोटों के भारी अंतर से हराया था।

साल 2017 योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने BJP उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। बाद में BJP और निषाद पार्टी में गठबंधन होने के बाद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर भेजा गया। इसके बाद CM की परंपरागत सीट से रवि किशन सांसद बने। हालांकि बीते दिनों रवि किशन का टिकट कटने की चर्चा थी, लेकिन आज जारी हुई लिस्ट में पार्टी ने फिर एक बार उनपर भरोसा जताया है।

मूल रूप से जौनपुर के निवासी है

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले 53 साल के रवि किशन शुक्ल को ज्यादातर दुनिया रवि किशन के नाम से जानती है। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ- साथ बालीवुड की मेन स्ट्रीम फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के बड़े नाम हैं। फरवरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए रवि किशन ने 2018 के गोरखपुर महोत्सव में स्टेज शो किया था। इसके बाद से ही उन्होंने गोरखपुर से अपनी राजनीति करने का प्रयास शुरू कर दिया था।

कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लड़े थे चुनाव

रवि किशन भाजपा से पहले कांग्रेस में थे। वह जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़े थे। साल 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। BJP में आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू देकर पार्टी का प्रचार करने की इक्षा जताई थी। इसके बाद 2019 में बदले समीकरण में CM योगी का विश्वास पाकर वे पहली बार गोरखपुर से सांसद बने। दोबारा टिकट मिलने पर राजनीतिक विश्लेषक रवि किशन के पार्टी में मजबूत पोजीशन का दावा कर रहे हैं।