5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पाइस जेट की फ्लाइट 6 घंटे देरी से दिल्ली के लिए भरी उड़ान, जानिए क्यों लेनी पड़ी कंपनी को एयरफोर्स से स्पेशल परमिशन

गोरखपुर एयरपोर्ट पर शनिवार की रात दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने काफी हंगामा मचाया। मामला यह था कि दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के उड़ान का समय 4.10 बजे था लेकिन विमान के आने का कोई पता नहीं चल रहा था।

2 min read
Google source verification
Up news, spice jet company, gorakhpur air oort

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों का हंगामा, फ्लाइट की देरी से उबले यात्री

गोरखपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइस जेट के यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की रेगुलर फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत के कारण छह घंटे की देरी से रवाना हो सकी। यह विमान दोपहर 3:45 बजे दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने वाला था। शाम 4:10 बजे गोरखपुर से उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते विमान दिल्ली से उड़ ही नहीं पाया।

यह भी पढ़ें: 26 जून को नोएडा में शुरू होगा नया सिनेमा युग, शिलान्यास में जुटेंगे देश-विदेश के सितारे

एयरफोर्स से स्पेशल परमिशन लेने के बाद दिल्ली की फ्लाइट भरी उड़ान

इधर गोरखपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट पकड़ने के लिए दोपहर में ही बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया यात्रियों का धैर्य जवाब देता गया, काउंटर पर भी कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी, हाल यह रहा कि शाम सात बजे के बाद यात्रियों बिल्कुल उग्र हो गए और स्पाइस जेट की सर्विस को ही निशाने पर ले किए। सोशल मीडिया के X पर भी स्पाइसजेट के खिलाफ पोस्ट पड़ने भी शुरू हो गए। कई यात्री तो फ्लाइट कैंसल होने के डर से और परेशान हो गए। दिल्ली से जब फ्लाइट उड़ने को हुई तो यात्रियों की भारी दिक्कत को देखते हुए एयरफोर्स से स्पेशल परमिशन ली गई और रात 10.24 बजे दिल्ली के लिए विमान उड़ सका

गोरखपुर एयरपोर्ट की अव्यवस्था से अब यात्रियों में फैल रहा आक्रोश

एयरपोर्ट निदेशक आर.के. पाराशर ने बताया कि विमान के देरी से पहुंचने के पीछे टेक्निकल प्रॉब्लम था इस बारे में यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को भी स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटें निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हुई थीं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइटों में बार-बार हो रही देरी से यात्री भी अब काफी रूष्ट हैं।