22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में युवकों के स्टंट पर SSP सख्त, पकड़े जाने पर BNS की धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

जिले में वाहनों से स्टंट करने वालों युवकों पर पुलिस अब सख्त रुख अख्तियार करेगी। इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। बाइक स्टंट के मामलों को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। पकड़े जाने पर गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा SSP […]

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, स्टंटबाजो पर होगी कड़ी कारवाई

जिले में वाहनों से स्टंट करने वालों युवकों पर पुलिस अब सख्त रुख अख्तियार करेगी। इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। बाइक स्टंट के मामलों को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।

पकड़े जाने पर गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

SSP ने कहा कि इस तरह के प्रकरण सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही गाड़ियों को सीज करके यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में भी जुर्माना लगाया जाएगा। आज के दौरे में सोशल मीडिया पर फेम पाने के चक्कर में गाड़ियों से लोग खतरनाक स्टंट कर आम लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बीते दिनों लगातार स्टंट करने की घटनाओं पर पुलिस ने कारवाई की है।

पुलिस ने दो थार सीज की, स्टंटबाजो पर कारवाई

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में शनिवार को गीडा सेक्टर-11 के आवासीय क्षेत्र में कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर थार गाड़ियों से स्टंट कर वीडियो बना रहे थे। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार, युवकों को स्टंटबाजी करते देख स्थानीय लोगों ने स्थिति को जोखिम भरा मानते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो थार वाहनों को सीज कर दिया।

अभी शुक्रवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के सामने गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर स्टंटबाजी का मामला आया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके पहले भी स्टंटबाजी के मामले में पीपीगंज पुलिस ने बुलेट को सीज कर दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया था।

डॉ. कौस्तुभ, SSP

गाड़ियों से लगातार स्टंट की शिकायतों पर SSP डॉ. कौस्तुभ ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है, उन्होंने कहा कि पहले यातायात नियमों के उल्लंघन में भारी जुर्माना लगाकर पुलिस बाइक चालकों को छोड़ देती थी, लेकिन अब भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।