20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेता की हत्या के खुलासे पर संदेह, पत्नी बोली…भतीजे और बेटे की भी हो सकती है हत्या

बीजेपी नेता राजकुमार हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। मंगलवार को भी सुबह 5 बजे घर से निकले थे। करीब आधे घंटे बाद सूचना मिली कि उनकी हत्या हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से 500 मीटर दूर 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

फोटो सोर्स: पत्रिका, बीजेपी नेता की हत्या मामले में नया मोड

गोरखपुर में बीजेपी नेता राजकुमार चौहान हत्याकांड में मृतक की पत्नी और परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस मामले में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने न्याय की मांग की है। पत्नी सुशीला का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनको हम जानते ही नहीं है। इन लोगों के आड़ में मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा है।

पार्षद धर्मदेव चौहान पर लगाया हत्या का सीधा आरोप

पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति के हत्या के पीछे बरगदवां के पार्षद धर्मदेव चौहान का हाथ है। मेरे पति को राजनीति में आगे बढ़ता वो देख नहीं सकते थे। इसलिए प्लान करके उनपर हमला करवाया गया। उनकी जान ली गई है। उनका एनकाउंटर होना चाहिए। जिन डंपर चालकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे मेरे पति का कोई विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि मेरे पति हमेशा कहते थे कि अगर कोई मुझे मरवा सकता है तो सिर्फ धर्मदेव चौहान है।

पीड़िता बोली, पुलिस को किया जा रहा है गुमराह

मृतक की पत्नी ने कहा कि उन्होंने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर या उनके घर पर बुलडोजर चलवाने का मांग किया है। उनका कहना है इस मामले में पुलिस हमारी पूरी मदद कर रही है। लेकिन सही जानकारी उन तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने खुलेआम एक विधायक से हत्यारों को संरक्षण मिलने का दावा किया है। पत्नी सुशीला ने आरोप लगाया कि ये प्रभावशाली हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि आरोपी अब उनके बेटे युवराज और भतीजे नीरज को मरवाने के फिराक में हैं, इस कारण पूरा परिवार भयभीत है।

पीड़िता का आरोप, ड्राइवरों को गिरफ्तार करवाकर केस किया जा रहा है कमजोर

उन्होंने बताया कि दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान, शेष यादव (डम्फर संचालक) लालजी यादव उर्फ गट्‌टू धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पाण्डेय, सत्येन्द्र, टिल्लू चौधरी, अभय पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ साजिश करके मेरे पति की हत्या कर दी। मामले में दीपक गौड़ और शेष यादव के डम्पर के चालकों राज चौहान और विपिन यादव को आगे करके इन लोगों के प्रभाव में केस को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की जा रही है।

अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मुख्य आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए चिलुआताल पुलिस ने दो आरोपियों विपिन यादव और राज चौहान को हिरासत में ले लिया है। अन्य नामजद के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।