27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSP का कड़ा एक्शन…BJP पदाधिकारी को लॉकअप में बंद करने वाला दरोगा लाइन हाजिर, दूसरे के वारंट पर किया था गिरफ्तार

गोरखपुर में बीते दिनों कैंपियरगंज थाने के SSI को BJP नेता के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर SSP ने जांच कराकर SSI को गलत पाए जाने के कारण उसे लाइन हाजिर कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना में SSI मनीष तिवारी द्वारा BJP के मंडल मंत्री अजय कुमार तिवारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार को SSP राजकरण नय्यर ने गंभीरता से लेते हुए SSI को लाइन हाजिर कर दिया। मनीष तिवारी कैंपियरगंज थाने में तैनात थे और दूसरे के वारंट पर भाजपा नेता को पकड़कर बंद किया था। अजय कुमार की शिकायत पर SSP ने मामले की जांच सीओ कैंपियरगंज को सौंपी थी।

यह भी पढ़ें: Ballia News: मंगला प्रसाद सिंह बने बलिया के नए डीएम, जानिए कौन हैं मंगला प्रसाद सिंह

कैंपियरगंज थाने में SSI ने दूसरे के वारंट पर BJP नेता को हिरासत में लिया

BJP पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि कैंपियरगंज थाने में उनके साथ SSI मनीष तिवारी ने दुर्व्यवहार किया है। 15 मई को वह किसी काम से थाने पहुंचे थे। तभी SSI ने उन्हें वारंट दिखाकर पकड़ लिया और मोबाइल फोन छीनते हुए चाबी मंगवाकर थाने के लाॅकअप में डाल दिया। जब उन्होंने विरोध करते हुए जांच कराने की मांग की तो गाली देते हुए उनके साथ अभद्रता की। बाद में जब वारंट की छानबीन हुई तो पता चला कि वह किसी और का है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

SSP ने किया लाइन हाजिर

अजय तिवारी का कहना है कि दो माह पहले उन्होंने SSI मनीष तिवारी के अनैतिक कृत्य की शिकायत तत्कालीन SSP से की थी। इस मामले में जांच भी हुई थी, जिससे वह नाराज थे। इसी वजह से उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। थाने में लगे सीसी कैमरे में पूरा वाकया भी कैद है। एसएसपी राज करन नय्यर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद सीओ कैंपियरगंज से जांच कराई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद दरोगा मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।