
गोरखपुर में जन शिकायतों की सुनवाई में लापरवाही पर एक दरोगा को SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी है। बता दें कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक महिला सानिया ने सुसाइड कर लिया था। महिला की मां ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। चौरी चौरा थाने में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। लेकिन पति मुंबई से फोन पर प्रताड़ित कर रहा था इस बहाने को लेकर जनसुनवाई अधिकारी ने इसे मुंबई का मामला बताकर पीड़िता को थाने से लौटा दिया था।
जब पुलिस भी कोई मदद नहीं की तब आहत होकर सानिया ने सुसाइड कर लिया। इस मामले मे सानिया की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस ने सानिया की मां आसिया की तहरीर पर पति, सास, ननद, देवर सहित 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के सुसाइड के बाद SSP ने जनसुनवाई अधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे दरोगा जय प्रकाश सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उनके विरुद्ध जांच की जा रही है।
सोमवार की शाम को मृतका के पति ने फोन पर ही उसे तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया था। सानिया की मौत के बाद उसकी मां ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP ने एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को जांच सौंपी थी।एसपी नार्थ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैँ।
Published on:
01 May 2025 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
