2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में यहां वोट मांगने को लेकर जमकर मारपीट, कई गाड़ियां तोड़ी गई, पुलिस ने भी खूब भाजी लाठियां

गोरखपुर विवि छात्रसंघ चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 11 Sep 2018, 1:22 PM IST

ddu election

यूपी में यहां वोट मांगने को लेकर जमकर मारपीट, कई गाड़ियां तोड़ी गई, पुलिस ने भी खूब भाजी लाठियां

गोरखपुर विवि में चुनावी रंग अब अराजकता में बदल चुका है। मंगलवार को वोट मांगने को लेकर विवि में बवाल हो गया। दो पक्षों ने जमकर मारपीट की। मामला काफी बिगड़ गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया। अराजक तत्वों ने कई शिक्षकों की भी पिटाई कर दी। उधर, विवि ने तत्काल प्रभाव से चुनाव तक सभी कक्षाओं के संचालन को बंद कर दिया है।
गोविवि में दो दिन बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए वोट पड़ने हैं। मंगलवार को छात्रनेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लाॅ फेकल्टी के छात्रों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट मांगने आने से मना किया हुआ था। सुबह सवेरे एबीवीपी के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने पहुंचे थे। इसी बीच लाॅ के विद्यार्थी व अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी व उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। अचानक से दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। एक दूसरे को दौड़ाकर पिटने लगे। गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ शिक्षक भी इस अराजकता के शिकार हो गए।
विवि में अचानक शुरू हुए बवाल से पुलिस हरकत में आ गई। मामला नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। बल प्रयोग कर पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा।
इस विवाद के बाद विवि और आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है। विवि में सभी कक्षाओं को चुनाव तक स्थगित कर दिया गया है।
उधर, दोनों पक्षों में तनाव अभी भी बरकरार था। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा था। दोनों गुट अलग-अलग जगहों पर अभी धरने पर बैठे थे। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश