4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिलेे में दरोगा को लगी गोली, दौड़े पहुंचे एसएसपी और अन्य अधिकारी

गोंडा के मनकापुर के रहने वाले हैं दरोगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 25 May 2018, 4:15 AM IST

daroga

युवा दरोगा को लगी गोली, दौड़े पहुंचे एसएसपी और अन्य अधिकारी

गोरखपुर। पिस्टल में फंसी गोली को निकालने के दौरान गोली दगने से नई भर्ती का एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस लाइन के असलहा भंडार में हुए इस हादसे के बाद आनन फानन में दरोगा को साथी पुलिसवालों ने मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। मेडिकल काॅलेज से घायल दरोगा को केजीएमयू लखनउ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। गोली दरोगा के जबड़े में लगी है और निकाली नहीं जा सकी है।
गोण्डा के मनकापुर के पुनीत तिवारी की अभी नई नई दरोगा के रूप में पोस्टिंग हुई है। उन्नाव में टे्रनिंग के बाद गोरखपुर में उनकी पहली तैनाती हुई थी। गोरखपुर आने के बाद इस युवा दरोगा को कैंट थाने के कलक्ट्रेट पुलिस चैकी पर तैनात किया गया।
दरोगा पुनीत को सर्विस पिस्टल भी मिला हुआ है। बताया जा रहा है कि पिस्टल में दिक्कत होने पर वह उसे ठीक कराने पुलिस लाइंस के असलहा भंडार में ले गए थे। पुनीत के साथ दो सिपाही भी थे। असलहा रूम में आरमोरर राजेश सिंह 12 बोर के गन में फंसी गोली निकाल रहे थे। गन साफ करते वक्त आरमोरर राजेश ने दरोगा व दोनों सिपाहियों को वहां से हटने को बोला। लेकिन दोनों सिपाही तो हट गए पर दरोगा ने हटने में देरी कर दी। उसी वक्त गन में फंसी गोली दग गई। गोली दरोगा पुनीत के बाएं जबड़े को छेदते हुए कान के पास से निकल गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े।
गोली की आवाज सुन सब दौड़े आए। अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। सूचना पाकर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी उतरी रोहित सजवान, एसपी सिटी विनय सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। मेडिकल काॅलेज में प्राथमिक इलाज किया गया। फंसी हुई गोली डाॅक्टर निकालने में नाकाम हो गए। दरोगा की बिगड़ती हालत को देख उनको लखनउ रेफर कर दिया गया।