5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर मंडल के 205 विद्युत कर्मियों की सेवा समाप्त

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
electicity_strike.jpg

बिजली निगम के अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अनुमान है कि और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए संविदा कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एजेंसियों को पहले ही निर्देशित किया गया था। हड़ताल के दौरान एजेंसियों को क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जरूरी है।

एजेंसियों को सख्ती के साथ अपने कर्मचारियों को निर्देशित करना था कि आंदोलन में फर्म से अनुबंधित कोई कर्मचारी हिस्सेदारी न करे।

साजिश के तहत सेवा समाप्त
संविदाकर्मियों ने बताया कि जिनकी सेवाएं समाप्त हुई हैं, वे सभी साजिश का शिकार हो गए हैं। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान संविदा कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर आपूर्ति को प्रभावी बनाए रखने का काम किया।

चार्ज लेकर भी बिजली घर नहीं आ रहे
संविदाकर्मियों ने बिजली घर पर तैनाती या फाल्ट सही करने जाने पर फोटो खींचना शुरू किया है। ये फोटो कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज रहे हैं। एक संविदाकर्मी ने बताया कि बिजली घरों पर जिम्मेदार चार्ज नहीं ले रहे हैं। चार्ज लेकर भी बिजली घर नहीं आ रहे हैं।

लाइनमैन अकेले बिजली आपूर्ति को सही करने का बीड़ा उठाए हैं। अगर कहीं चूक हो या लेट हो जाए तो संविदाकर्मी हड़ताल में शामिल हैं यह हल्ला मचा दिया जा रहा है।