5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महायोगी गुरु गोरखनाथ की कांस्य प्रतिमा गोरखपुर एयरपोर्ट पर होगी स्थापित

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल रंग लाई है। उनके प्रयास को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने स्वीकृति दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

सांसद रवि किशन ने दिसंबर माह में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की 12.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा गोरखपुर एयरपोर्ट पर लगाने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने मूर्ति तैयार करा ली है।

विभाग ने सांसद से मूर्ति स्थापित करने के लिए पैडस्टर तैयार करने के लिए आग्रह किया है। ताकि मूर्तिकार मूर्ति को यहां स्थापित कर सके।

सांसद रवि किशन ने कहा कि यह गुरु गोरक्षनाथ की नगरी है। हम सभी का सौभाग्य है कि इस नगरी से जुड़े है। यहां के लोगों की सेवा का मुझे अवसर मिला।

सांसद रवि किशन ने कहा कि आज देश विश्व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तीव्र गति से विकास हुआ है। आज सभी योजनाओं का लाभ आमजनता को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश आज उत्तर प्रदेश बना है। सीएम योगी के नेतृत्व में आज यहां कानून का राज है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। बेटियां सुरक्षित हैं।

यहां की जनता की सेवा मेरा पहला कर्तव्य है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। मैने जब भी यहां के विकास के लिए इनसे कुछ मांगा वो मुझे मिला। मैं आप दोनों का सदैव आभारी रहूंगा।