16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का पेड़ से लटकता शव देख हड़कंप, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

गोरखपुर में एक हैरान करने करनी वाली घटना हुई है। यहां एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सुबह घर के बाहर पेड़ से लटक कर सुसाइड कर लिए। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पेड़ से लटकता शव देख हड़कंप मच गया। मृतक बुदहट के टोला विशुनपुर निवासी मनोज दुबे पुत्र स्व. विजय दुबे थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां, पत्नी और तीन बच्चे ही हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रात में किसी समय पेड़ पर फंदा लटकाकर किए सुसाइड

मनोज दुबे की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। घर पर मनोज व उनकी मां ही थे। बुधवार की रात में दोनों ने भोजन किया। उसके बाद सोने चले गए। रात में ही किसी समय मनोज ने घर के सामने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गए। सुबह जब पट्टीदार के चाचा सो कर उठे और बाहर निकले तो सामने पेड़ से लटकता मनोज का शव देख बेसुध हो गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

कुछ दिनों पहले ही गुड़गांव से लौटे थे, पत्नी थीं मायके

घर वालों के मुताबिक इस समय मनोज की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही थी। वह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। इसके बाद रोजगार के लिए गुड़गांव चले गए थे और वहीं किसी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। घर वालों के मुताबिक बीते पांच अप्रैल को घर आए थे। परिवार में मनोज इकलौते बेटे थे। मनोज की शादी 2017 में बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमुआ में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। मनोज की ससुराल में कोई कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए बच्चों के साथ पत्नी मायके गई थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।