15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM सिटी के कोर्ट की सुरक्षा सम्हालेगा यह विशेष बल, अत्याधुनिक हथियारों लैस हैं 74 जवान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में आज से एक पूरा सिस्टम ही बदल गया। बात हो रही है यूपी के SSF की जिसने आज गोरखपुर के कोर्ट की सुरक्षा की बागडोर अपने हाथों में ले ली। पहले यह सुरक्षा यूपी पुलिस का जिम्मे थी।

2 min read
Google source verification

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद की सिविल कोर्ट अब विशेष फोर्स के हवाले है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था अब SSF सम्हाल ली, पहले यह ड्यूटी यूपी पुलिस की थी। यह महत्वपूर्ण कदम आज से लागू हो गया है, जिससे सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा दी जाएगी।अब तक सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस पर थी, लेकिन हाल में लिये निर्णय के अनुसार, सुरक्षा की जिम्मेदारी UPSSF को सौंप दी गई है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना है, ताकि कोर्ट में कार्यरत सभी लोगों और वहां आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुरक्षा मिल सके।

शुक्रवार को SSF ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ली

शुक्रवार की सुबह इस बदलाव का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में द्वितीय बटालियन UP-SSF के सेनानायक देवेंद्र भूषण, डिस्ट्रिक्ट जज तेज प्रताप तिवारी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पाण्डेय ने हिस्सा लिया। इस मौके पर तीनों चीफ गेस्ट ने इस कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा में नए युग की शुरुआत की घोषणा की।

UPSSF द्वितीय बटालियन के सेनानायक देवेंद्र भूषण ने उद्घाटन के दौरान बताया कि हम सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग हैं और हम सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करेंगे। हमारे जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे और सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएंगे।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पाण्डेय ने बताया कि UPSSF की नियुक्ति से सिविल कोर्ट की सुरक्षा में सुधार होगा। हमें उम्मीद है कि इससे कोर्ट परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और सभी कर्मचारियों, वकीलों और कोर्ट में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

SSF में 74 विशेष प्रशिक्षित जवान तैनात

नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत, सिविल कोर्ट परिसर में 74 विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान तैनात किए जाएंगे। ये जवान अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस होंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हो सकें। इस बदलाव से न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।इस प्रकार, गोरखपुर की सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा देने के इस कदम से सभी को सुरक्षा की नई उम्मीदें हैं।