
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के एक होटल के कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। शुक्रवार की देर रात होटल रुम में मिले शव से सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान खलीलाबाद के बंजरिया के रहने वाले चंद्रप्रकाश के रूप में हुई है।
शव के पास पुलिस को चाकू भी मिला है। माना जा रहा है कि चाकूओं से गोदकर हत्या की गई है। मृतक नलकूप विभाग में आॅपरेटर पद पर कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि नलकूप आपरेट होटल के एक रुम में था। देर रात में होटल का कोई कर्मचारी उस रुप में पहुंचा तो खून से लथपथ शव वहीं पड़ा था। शव देखकर वह चिल्लाकर भागा। देखते ही देखते होटल में भीड़ जमा हो गई। पुलिस को तत्काल बुलाया गया। होटल में हत्या की सूचना से पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। तत्काल शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम को भेजा गया। कमरे और आसपास के एरिया को सील कर जांच प्रारंभ हुआ। पुलिस ने शव के पास से एक चाकू भी बरामद किया है। हत्या की वजहों का अभी तक नहीं पता चल सका है।
वारदात स्थल पर पुलिस के आला अफसर व फाॅरेंसिक टीम जांच में लगी हुई थी। एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस हत्या की गुत्थी सुलझ सकने में सहायता मिल सकती है।
Published on:
17 Aug 2019 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
