
गोरखपुर में एक बार फिर वर्दी पर दाग लगा है यहां गुलरिहा थानाक्षेत्र की एक महिला ने दो सिपाहियों पर शारीरिक शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुवार को एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर से मिलकर इस मामले में न्याय की मांग की, SSP ने इस मामले की जांच CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह को सौंपी है।
पीड़िता की तहरीर के मुताबिक उसका पति बाहर कमाने रहता है। महिला का कहना है कि उसने गांव की एक महिला से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उसी के बाद महिला ने गुलरिहा थाने के दो सिपाहियों से संबंध बनाने पर मजबूर किया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पैसे के लेन-देन को कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रमाण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि सिपाहियों ने उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि महिला एक साल तक मुंबई रही, वहां से वापस आने के बाद उसने आरोप लगाया है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह को दी गई है। वह जांच कर रहे हैं। शुरूआती जांच में पैसे के लेन-देन की बात सामने आयी है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
24 Jan 2025 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
