4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की स्पिरिचुअल ब्यूटी IPS अंशिका “वुमेन ऑइकन अवार्ड” से सम्मानित, गोरखपुर में तैनाती के दौरान सुलझाई थीं कई ब्लाइंड केस

यूपी की IPS अंशिका वर्मा को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों की संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मलेन में आंशिक ने मौजूदा समय में पुलिस और उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर अपना व्यापक पक्ष रखा।

less than 1 minute read
Google source verification

यूपी कैडर की स्पिरिचुअल ब्यूटी IPS अंशिका वर्मा को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है, अंशिका ने नई दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया।सम्मेलन में कई देशों से आईं महिलाओं के बीच IPS अंशिका वर्मा ने मौजूदा समय में पुलिस के काम की चुनौतियों को बताया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंशिका वर्मा के कामों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। अंशिका इस समय बरेली साउथ की SP हैं।

यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से यात्रा, होटल में ठहरना, दिन में रेकी, टारगेट फिक्स होने पर चोरी, तीन गिरफ्तार

"वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित"

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स देश में शामिल हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित शिखर सम्मेलन में महिला दिवस मनाया गया। इसमें आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रयागराज की मूल निवासी आंशिक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और 2021 बैच की आईपीएस हैं। कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी से उन्होंने IPS क्रैक किया। IPS की ट्रेनिंग के दौरान आंशिक को आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में SHO के तौर पर पहली जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद गोरखपुर में उन्हें ASP पद पर तैनात किया गया। यहां तैनाती के दौरान कई अनसुलझे केस इनके द्वारा सुलझाया गया। इसके बाद प्रमोशन पर आंशिक को SP साउथ बरेली बनाया गया।